जहां पर बस में आग लगी थी, वहां के व्यापारी, आसपास के लोगों ने समय रहते ही बच्चों को बस से बाहर निकाला। वहीं चालक ने भी सूझबूझ दिखाई। तत्काल बस में रखे फ ायर फ ाइटर से बढ़ते आग को बुझाने में सफ लता मिली। अच्छी बात रही कि बस में आग बुझाने के संसाधन मौजूद थे, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया, बच्चे सुरक्षित रहे।