4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह बोले – महादेव ऐप के नाम घोटाला करने वाले भूपेश देश में बदनाम

Amit Shah In CG: जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस सरकार व भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया है। कका ने घोटाले में भगवान को भी नहीं छोड़ा और महादेव घोटाला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Apr 2024, 6:51 PM IST

bhupesh_baghel_vs_amit_shah.jpg

CG Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर होना है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी व राजनाथ सिंह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने खैरागढ़ के राजा फतेहसिंह मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। साथ ही भाजपा पक्ष में माहौल बनाते हुए संतोष पांडेय के समर्थन में वोट की अपील भी की।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस सरकार व भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया है। कका ने घोटाले में भगवान को भी नहीं छोड़ा और महादेव घोटाला कर दिया। यही वजह है कि महादेव ऐप से पूरे देश में लोग भूपेश कका को जानते हैं, अभी- अभी इस राज्य की जनता ने इनको करारी हार दी है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में जनता ने सबसे बड़ी विजय विष्णु देव साय को बहुमत देकर किया। पूर्व सीएम बघेल ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि शराबबंदी करेंगे लेकिन भूपेश बघेल ने राज्य में शराब की नदियां ही बहा दी।

यह भी पढ़े: बीजेपी के घोषणा पत्र पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आई सामने, बोले - मोदी की गारंटी में सारे भ्रष्ट...देखें Video


कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया है। कांग्रेस ने अब तक सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है इसलिए जैसे आप ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया था ठीक उसी तरह इस चुनाव में भूपेश बघेल को भारी मतों से हराकर घर वापस भेजिए।

यह भी पढ़े: Amit Shah In CG: अमित शाह का विस्फोटक जवाब, खरगे झूठे हैं..BJP नहीं करेगी आरक्षण खत्म