10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आराम से बैठा था घर में परिवार के साथ तभी अचानक घूस आए कुछ लोग और जादू टोना करते हो कहकर…

ऐसा ही एक मामला कुकदुर थाना के अंतर्गत एक आश्रित गांव कुंडापानी में देखने को मिला।

2 min read
Google source verification
black magic

आराम से बैठा था घर में परिवार के साथ तभी अचानक घूस आए कुछ लोग और जादू टोना करते हो कहकर...

कवर्धा. छत्तीसगढ़ में अक्सर जादू - टोने के मामले सामने आते है। गावों में ज्यादातर लोग अंधविश्वाश के कारण या सिर्फ शक के कारण मासूम लोगों के साथ मार - पीट कर देते है। कभी - कभी ये हाथापाई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित होती है। ऐसा ही एक मामला कुकदुर थाना के अंतर्गत एक आश्रित गांव कुंडापानी में देखने को मिला। जहां पिछले दिनों गांव के लोगों ने गांव के ही एक परिवार के सदस्यों को जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी।

कुकदुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने गांव के ही बुट्टु सिंह बैगा के घर में घूसकर उसके साथ धर्मपत्निी धरमिन बाई, बेटा समारू बैगा बहू झनकारिन बाई को जादू टोना करते हो कहकर डंडा और हाथ-मुक्को से पीटा गया। पीडि़त परिवार कुकदुर थाना रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे तो गांव वाले रोक लिया। पीडि़त परिवार रविवार रात किसी तरह से भूरभूसपानी गांव में रात रुके। सोमवार को कुकदूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। कुकदुर पुलिस ने मंगलवार को 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक नाबालिग था जो गांव से भाग निकला। उसकी पतासाजी की जा रही है ।

प्रताडऩा अधिनियम 2005 की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया।

गावों में ऐसे कई मामले देखने को मिलते है। जहां अन्धविश्वास के कारण हत्या या मौत हो जाती है। पिछले दिनों एक बच्ची की सांप के काटने के कारण मौत हो गई थी। इस घटना में बच्ची के माता - पिता उसे अस्पताल ले जाने के बजाए बैगा के पास ले गए। जिस कारण से उसकी मौत हो गई।