6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शक था कि जादू-टोना से हुई है पिता की मौत, बदला लेने बेटे ने कर दिया युवक का खून

पुलिस ने सुलझाई ग्रामीण के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, कैलाशनगर में 27 जनवरी को मिली थी ग्रामीण की लाश

2 min read
Google source verification
Murdered accused

Murder accused arrested

सूरजपुर. ओडग़ी थाना अंतर्गत ग्राम कैलाशनगर में डेढ़ माह पूर्व ग्रामीण की हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि उसके पिता की मृत्यु मृतक द्वारा जादू-टोना किए जाने से हुई है, इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण की टांगी से वार कर हत्या कर दी थी।


गौरतलब है कि ओडग़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशनगर निवासी डबल साय 24 जनवरी 2017 को घर से मवेशी चराने खेत की ओर निकला था लेकिन रात होने तक वापस नहीं आया। इस पर परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान २७ जनवरी को डबल साय का छोटा भाई सोमार साय व अन्य ग्रामीण उसे खोजते हुए चिनगी नाला के समीप जंगल में पहुंचे।

यह भी पढ़ें : 2 दिन ही ससुराल में बीता, एक साल पहले मायके आई और अब है गर्भवती, खोला राज तो पुलिस के उड़े होश

यहां डबल साय की लाश पड़ी मिली, उसका गला आधा कटा हुआ था। हत्या के इस मामले में पुलिस सोमारसाय की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव का ही पवन कुमार साय मृतक से रंजिश रखता था। फिर पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के शिमला में आकर फटी रह जाएंगी आंखें, यहां चढ़ाई की ओर खुद चल पड़ती है न्यूट्रल कार- देखें Video

इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त की और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन को शक था कि उसके पिता धीरन राम की मृत्यु डबल साय द्वारा किए गए जादू-टोना से हुई है।

इसी रंजिशवश उसने 24 जनवरी को योजनाबद्ध तरीके से डबल साय की टांगी से वार कर हत्या कर दी थी। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी ओडग़ी अजरूद्दीन, प्रधान आरक्षक बहादुर प्रसाद, आरक्षक सोहन नेताम, सत्यनारायण सिंह व नगर सैनिक विष्णु यादव सक्रिय रहे।