2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खजुराहो के मंदिरों की कला देख हैरान रह गए जर्मनी के प्रसिद्ध कॉमेडियन

जर्मनी के प्रसिद्ध कॉमेडियन,एक्टर डीटेर हर्बर्ट ने खजुराहो के मंदिरों को दुनिया की अमूल्य धरोहर बताया

2 min read
Google source verification
photo_2023-01-08_18-38-06.jpg

छतरपुर. विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में चंदेलकालीन स्मारकों का दीदार करने आए जर्मनी के प्रसिद्ध कॉमेडियन, टीवी एवं फिल्म अभिनेता डीटेर हर्बर्ट नुहर ने खजुराहो के मंदिरों को दुनिया की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि ये देखने में अचरज होता है कि हजारों वर्ष पूर्व की कला आज भी हमें अपनी ओर आकर्षित करती है। अपनी पत्नी-डीटेनुआ के साथ खजुराहो भ्रमण पर आए डाइटर हर्बर्ट नुहर ने बताया कि वे एक कलाकार के साथ मैसेंजर भी हैं। एक स्वस्थ मानव जीवन के लिए हंसना बहुत जरूरी है। मेरा आर्ट लोगों को हंसाना और उनका मनोरंजन करके खुशियां बांटना है।

मशहूर कॉमेडियन हैं डीटेर हर्बर्ट
गौरतलब है कि डाइटर हर्बर्ट नुहर एक जर्मन कलाकार,कॉमेडियन, लेखक,टेलीविजन प्रोग्राम प्रस्तुतकर्ता के साथ सैकड़ों लाइव स्टेज शो कर चुके हैं। उनकी कई फिल्मों के अभिनय को खूब सराहा गया। ज़र्मनी की राजधानी बर्लिन में नुहर का स्टेज प्रोग्राम पहली स्टैंड-अप कॉमेडी है, जो विशेष रूप से नेटफ्लिक्स के लिए बनाई गई थी। इसके पूर्व क्वालिटी इंडिया टूर्स कंपनी दिल्ली के टूर पर इंडिया घूमने आए नुहर का खजुराहो आगमन पर मेडिटरेनियन रेस्टोरेंट में बैंड-बाजों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। उन्हें खजुराहो के जर्मन गाइड संजय खरे ने खजुराहो की साइड सीन कराई।

यह भी पढ़ें- video : SECL कोल माइंस में पड़ोसी के नाम से 38 साल से नौकरी कर रहा था शख्स

बड़ी संख्या में पहुंच रहे विदेशी पर्यटक
बता दें कि खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों को देखने के लिए नए साल पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। रोजाना पर्यटकों का आना जाना खजुराहो में लगा हुआ है। खास तौर पर नए साल के अवसर पर खजुराहो में विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे और यहीं पर नए साल का जश्न मनाया था। सालभर खजुराहो में विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

देखें वीडियो-

Story Loader