6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटली के प्रेमी जोड़ें ने रचाई देसी शादी, मांग भरी, मंगल सूत्र पहनाया

इटैलियिन जोड़े ने खजुराहो में भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर रचाई शादी

less than 1 minute read
Google source verification
khajuraho

Italian couple : भारतीय संस्कृति और परंपराओं का आकर्षण केवल देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी सुंदरता सात समंदर पार से लोगों को भी अपनी ओर खींचती है। इटली के एक विदेशी जोड़े विनचेंजो पातेरनुओस्तो और उनकी प्रेमिका नादिया फावा ने खजुराहो के बघराजन माता मंदिर में पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया।

यह विवाह संस्कार पंडित अशोक महाराज द्वारा करवाया गया, जिसमें वरमाला, सात फेरे, सिंदूर, और मंगलसूत्र जैसी रस्मों का विशेष आयोजन किया गया। इटालियन भाषा में विवाह की रस्में समझाई गई।

विदेशी जोड़े ने विवाह की भारतीय परंपराओं को आत्मसात करते हुए सात फेरे लिए और एक-दूसरे को सात वचनों का वचन दिया। वर ने वधु की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े ने बघराजन माता से आशीर्वाद लिया और अपने नए जीवन की शुरुआत की।

भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव

विवाह समारोह के बाद विनचेंजो और नादिया ने बताया कि वे पहले से ही रिलेशनशिप में थे, लेकिन भारतीय संस्कृति के प्रति गहरे लगाव के कारण उन्होंने विवाह के लिए खजुराहो का चयन किया।