1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधीजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार

रायपुर में दो प्रकरण दर्ज हुए थे, पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी

2 min read
Google source verification
गांधीजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार

गांधीजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार

खजुराहो. महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। महाराज के खिलाफ रायपुर पुलिस में करीब दो मामले दर्ज थे, जिसके चलते पुलिस उनकी तलाश में थी, महाराज को अलसुबह साढ़े 4 बजे गिरफ्तार किया गया है। महाराज को पुलिस सड़क मार्ग से रायपुर छत्तीसगढ़ लेकर जाएगी।

रायपुर में दो प्रकरण दर्ज हुए थे, पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी
जानकारी के अनुसार कालीचरण महाराज द्वारा की गई टिप्पणी के चलते वे अचानक सुर्खियों में आ गए थे, उनके खिलाफ रायपुर में दो प्रकरण दर्ज हुए थे, जिसके चलते पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी। उन्होंने रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी।

महाराज को किया होटल से गिरफ्तार

कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने के लिए रायपुर पुलिस मध्यप्रदेश के खजुराहो पहुंची, जहां पर उन्हें एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस दौरान अपने मोबाइल भी बंद कर रखे थे, रायपुर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के अनुसार रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कालीचरण महाराज खजुराहो के एक होटल में हैं। यहां उन्होंने अपने सभी मोबाइल बंद कर रखे थे। इसके बाद बुधवार देर रात 4.30 बजे पुलिस होटल में पहुंची और महाराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सड़क मार्ग से कालीचरण महाराज को रायपुर ले जा रही है। उम्मीद है शाम 5 बजे तक महाराज रायपुर पहुंच जाएंगे, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : घर बनवाने का नया ट्रेंड, इस तरह बनवाने सर्दी में नहीं लगेगी ठंड, गर्मियों में घर रहेगा ठंडा

कई जगह दर्ज हुए थे प्रकरण, फरार हो गए थे महाराज
महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कालीचरण महाराज पर रायपुर सहित विभिन्न शहरों में प्रकरण दर्ज हो गए थे, पुलिस को उनकी तलाश थी और वे फरार हो गए थे, लेकिन अचानक पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उन्हें खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया।

Story Loader