17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मन्नत मांगकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहा था 35 लोगों का कुनबा, ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 6 गंभीर

ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रॉली में 35 nोग सवार थे।

2 min read
Google source verification
News

मन्नत मांगकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहा था 35 लोगों का कुनबा, ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 6 गंभीर

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, मृतकों में 3 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे शामिल हैं।

ये दर्दनाक हादसा जिले के खिरकिया-खालवा मार्ग पर धनाेरा गांव के पास हुआ है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 6 लोगों को चिकित्सालय पहुंचा दिया, जहां उनकी हालत नियंत्रण में न आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य लोगों के भी मामलू चोटें आई हैं, जिनमें से कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर में सवार होकर गांव मेढ़ापानी के 35 लोगों का कुनबा हरदा में मन्नत कार्यक्रम से वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें- आइसक्रीम खाने के शौकीन पढ़ लें ये खबर, जांच में ऐसी चीजें सामने आईं कि फैक्ट्री करनी पड़ी सील


क्या कहते हैं हरसूद SDOP ?

मामले को लेकर हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले का कहना है कि, धनोरा के यहां रात करीब 8 बजे ये हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्राॅली में अदिक लोगों के होने के कारण ये अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इसमें करीब 35 लोग सवार थे, धनोरा के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 5 लोगों ने खिरकिया में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी का खिरकिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है, जबकि कुछ को छुट्टी भी दे दी गई है।

क्या आप सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? करें ये उपाय