13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांचवीं मंजिल पर वार्ड में भर्ती मरीज डक्ट में कूदकर की खुदकुशी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की 5 वीं मंजिल पर वार्ड (501) में भर्ती मरीज डक्ट में कूदकर आत्म हत्या कर ली। इससे उसकी मौत हो गई।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

May 29, 2025

पांच घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की 5 वीं मंजिल पर वार्ड (501) में भर्ती मरीज डक्ट में कूदकर आत्म हत्या कर ली। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह 9.30 बजे सीसीटीवी कैमरे से हुई। पांच घंटे रेस्क्यू के बाद मरीज को बाहर निकाल कर आकस्मिक वार्ड में ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी कैमरे से 18 घंटे बाद पता चला

मरीज वार्ड से एक पहले रविवार को ही दोपहर 2.30 से बेड से गायब था। रात बजे 8.30 पत्नी सविता ने वार्ड स्टाफ को सूचना दी। कर्मचारियों ने रात 12 बजे तक खोजबीन की पता नहीं चला। सुबह सीसीटीवी कैमरा चेक के बाद पता चला कि डक में गिर गए हैं। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है।

एनीमिया की बीमारी, खून चढ़ाया गया था

सूरजकुंड ( वार्ड-3 ) निवासी मोहन लाल अमोरे (50 ) पिता शंकरलाल को अचानक घबराहट और चक्कर आने पर परिजनों ने 22 मई को अस्पताल भर्ती कराया। चेकअप के बाद 5 वीं मंजिल वार्ड नंबर-501 ( बेड-26 पर ) भर्ती किया गया। डॉ मोहित गर्ग की देखरेख एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। जांच में पता चला के लेट्रिन के रास्ते खून जा रहा था। तबीयत में सुधार होने पर बेड से अक्सर कुछ देर घूमने चले जाते थे। 25 मई को मरीज के साथ कोई नहीं था।

पत्नी रात्रि भोजन लेकर पहुंची अस्पताल तो बेड से था गायब

शाम को पत्नी सविता भोजन लेकर पहुंची। बेड पर नहीं मिले। पत्नी ने स्टाफ को सूचना दी। खोजबीन के बाद देररात तक पता नहीं चला। सुबह परिजनों और अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। परिजन और पुलिस की मौजूदगी में कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। मोहनलाल की लोकेशन बाथरूम की ओर मिली। बाथरूम को चेक किया गया तो पिछले हिस्से की खिड़की का कांच टूटा हुआ था। डक में गिरने की आशंका हुई।

डक्ट में गिरा मिला, मौत

कर्मचारियों डक में टार्च की रोशनी में देखा तो नीचे कपड़ा दिखा। ग्राउंड फ्लोर से डक के भीतर गार्ड व वार्ड ब्वॉय घुसे। बेड के चादर के सहारे से नीचे उतारा गया। आकस्मिक चिकित्सा केंद्र में डॉक्टरों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। मोघट पुलिस घटना स्थल की फुटेज लेकर छानबीन शुरू की है।

वर्जन…डॉ रंजीत बड़ोले, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज.. अस्पता लमरीज बेड से गायब था। स्टाफ और परिजनों ने खोजबीन की। नहीं मिलने पर रात को ही पुलिस को सूचना दी गई। सुबह सीसीटीवी फुटेज में चेक किया गया। बाथरूम में लोकेशन मिलने पर छानबीन की गई। डक में गिरने की सूचना पर मरीज को बाहर निकाला गया। चेक करने के बाद पता चला कि मृत्यु हो गई है। पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।