4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 किमी. दूर से दिखाई देगी 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की मूर्ति की भव्यता, गुरुवार को सीएम शिवराज करेंगे अनावरण

खंडवा के ओंकारेश्वर में निर्मित आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का कल यानी गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे अनावरण।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Sep 2023, 9:19 PM IST

adi_shankracharya.jpg

खंडवा. ओंकारेश्वर में बनी आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति के अनावरण की तैयारियां पूर्ण हो गईं। 21 सितंबर यानी कल सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मूर्ति अनावरण के दौरान ओंकार पर्वत ऊँ नम: शिवाय के जयघोष से गूंज उठेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान लिफ्ट के जरिए आदि गुरु के चरणों में पुष्प चढ़ाकर मूर्ति का अनावरण करेंगे। अनावरण के बाद मुख्य कार्यक्रम सिद्धवरकूट में संत समागम देर रात्रि तक धार्मिक संस्कृतिक, नृत्य आदि कार्यक्रम होंगे। आदि गुरु की प्रतिमा अनावरण और संत समागम समारोह का हजारों अतिथि गवाह बनेंगे ।

सुबह-10.30 बजे से शुरू होगा समारोह
मूर्ति का अनावरण समारोह सुबह-10.30 बजे से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देशभर के प्रमुख साधू-संतों के साथ आएंगे। सभी का स्वागत केरल की पारंपरिक पद्धति से होगा। सुबह-11.10 बजे से वैदिक यज्ञ अनुष्ठान में आहुति देंगे। इसके बाद सुबह-11.35 शैव परंपरा के नृत्यों प्रस्तुति शुरू होगी। दोपहर-12 बजे सीएम व संत एकात्मता मूर्ति का अनावरण तथा अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला पूजा करेंगे। दोपहर-12.15 बजे से 101 बटुक वेदोच्चार एवं शंखनाद करेंगे। समारोह में आशुतोष गोवारिकर, सुनीता गोवारिकर, नीरज जोशी, अर्पण गगलानी, निशित भारद्वाज, आदित्य फतेपुरिया, आशीष कुलकर्णी जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी।

10 किमी. दूर से दिखने लगेगी प्रतिमा
ओंकारेश्वर में मौसम साफ होते ही आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के आसपास से स्ट्रक्चर हटते ही मूर्ति की भव्यता दिखाई देने लगी है। मूर्ति को करीब दस किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता है। यहां आने वाले पर्यटक इस मूर्ति के दर्शन ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग से कर रहे हैं। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का मुख ज्योतिर्लिंग और मां नर्मदा की ओर है। मूर्ति के चारों ओर हरियाली और पीछे की ओर नर्मदा की कल-कल बहती धारा यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेने वाली है।