
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती सलीम उर्फ लंगड़ा।
खंडवा. शहर में गुंडे अपने वर्चस्व को लेकर एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। लोगों में अपने दहशत बनाने के लिए गुलशन नगर कालोनी में गुंडों के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। दोनों गुटों ने पाइप से हमला किया। इसमें हिस्ट्री शीटर बदमाश सैय्यद नासिर और दूसरे गुट का सलीम उर्फ लंगड़ा घायल हुआ है। सलीम उर्फ लंगड़ा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इंदौर रेफर किया गया। सलीम को दूसरे गुट के लोगों ने अधमरा होने तक पाइप मारे। उसके दोनों पैरों की हड्डी चकनाचूर कर दी।
रात 10 बजे उमेर घोड़े वाले के घर के पास सैय्यद नासिर पिता सैय्यद अहमद 36 खड़ा था। तभी वहां खानशाहवली कालोनी निवासी सलीम उर्फ लंगड़ा आया। सलीम के साथ अशरफ बापू नगर कालोनी, शाहिद पिता जावेद व चार अन्य लोग थे। उन्होंने एक मत होकर नासिर पर हमला पाइप से हमला कर दिया। नासिर के सिर में पाइप मार दिया। इससे वह नीचे गिर गया। करीब आधे घंटे तक उसे पीटते रहे। इसके बाद सभी लोग यहां से चले गए। इस घटना से कालोनी में सनसनी फैल गई। घायल नासिर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
अधमरा होने तक पाइप मारे
नासिर पर हुए इस हमले का बदला उसके साथियों ने सात घंटे बाद ले लिया। खानशाहवली कालोनी से सलीम उर्फ लंगड़ा को आरोपी नदीम, अरबाज, वाहिद और अमन और अन्य तीन से चार लोग बाइक पर बैठाकर बापूनगर ले गए। उसे समझौता करने की बात पर साथ ले गए। बाइक से उतरते ही उस पर आरोपी पाइप लेकर टूट पड़े। उसे पाइप मारकर अधमरा कर दिया। बेरहमी से उसके पांव पर पाइप मारे। घुटने से नीचे उसके दोनों पैर की हड्डी चकनाचूर कर दी। बेरहमी से पीटते आरोपियों का वीडियो सामने आया है। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाया है।
आरोपियों पर 15 से अधिक केस दर्ज
नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि नासिर व सलीम के नाम मोघट थाने की गुंडा लिस्ट में दर्ज है। दोनों ही हिस्ट्री शीटर बदमाश हैं। जिलाबदर और रासुका की कार्रवाई भी दोनों पर हो चुकी है। थाने में दोनों पर 15-15 केस दर्ज हैं। मारपीट के इस मामले में दोनों पर हत्या के प्रयास की धारा 307 सहित अन्य में केस दर्ज किया गया है। दोनों ही मामलों में सात नामजद आरोपी हैं और इतने ही अज्ञात आरोपी हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है।
Published on:
17 Feb 2024 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
