
नाव नर्मदा में डूब गई
खंडवा. एमपी के ओंकारेश्वर में उस समय हाहाकार मच गया जब एक नाव नर्मदा में डूब गई। नाव में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। नाव बीच धार में जाकर पलट गई जिससे सभी लोग नर्मदा के तेज बहाव में फंस गए। हालांकि इन सभी की जान बच गई। नर्मदा में नाव डूबते देख अन्य गोताखोरों और नाविकों ने मदद की और सभी 10 श्रद्धालुओं को बचा लिया।
ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन को पहुंचे इंदौर-महू के एक परिवार के साथ ये हादसा हुआ। परिवार के 10 लोगों से भरी उनकी नाव नर्मदा नदी में पलट गई। नाव को पलटता देख आसपास के सभी नाविक अपनी अपनी नावों को लेकर पीडि़तों तक पहुंचे और नर्मदा नदी के बीच तेज बहाव में फंसे सभी लोगों को पानी से बाहर निकालकर किनारे लेकर आ गए।
परिवार के सभी 10 बच्चे, बुजुर्ग, महिला श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने हुए थे- परिवार के सभी 10 श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने हुए थे। इस कारण सभी सदस्यों की जान बच गई। बता दें कि परिवार के सभी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं नाव में सवार होकर भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन के पहले नौका विहार कर रहे थे तभी ये हादसा हो गया।
गेट से टकराने से नाव में पानी भरने लगा और वह डूबने लगी- बताया जा रहा है कि नौका विहार के दौरान अचानक नाव का इंजन बंद हो गया और तेज बहाव के कारण देखते ही देखते नाव नागर घाट पर बने गेट से जा टकराई। नाव के गेट से टकराने से नाव में पानी भरने लगा और वह डूबने लगी। नाव को डूबते देखते आसपास के नाविक समय पर वहां जा पहुंचे और नर्मदा में फंसे लोगों की जान बचाई।
Published on:
17 Aug 2023 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
