
खंडवा : पीएम श्री सूरजकुंड स्कूल में रंग बिरंग गुब्बारों के बीच बच्चों का प्रवेश ।
शासकीय स्कूलों में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल चलें हम अभियान के तहत भव्य प्रवेश उत्सव के साथ बच्चों का प्रवेश कराया गया। गेट पर रंग बिरंगे गुब्बारों के बीच शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर प्रवेश कराया। नर्सरी के नए बच्चों के पाव कुमकुम में पदचिन्हों के साथ प्रवेश कराया गया।
जिले में पहली से 12 वीं तक 1320 स्कूलों की घंटी बजी। परिसर में बच्चों की चहल-पहल और उत्साह जैसा माहौल रहा। स्कूलों में पहले दिन 2 लाख बच्चों में से 85 हजार से अधिक बच्चे दर्ज हुए। उत्कृष्ट विद्यालय में 225 बच्चे पहुंचे। गेट पर स्वागत किया गया। पहले दिन पुस्तकों के वितरण के साथ कक्षा में नई शिक्षा नीति को लेकर मोटिवेट किया गया।
पीएम श्री स्कूल सूरजकुंड में पहले दिन 120 बच्चे पहुंचे। स्कूल गेट को रंग बिरंग गुब्बारों से सजाया गया था। पीएम श्री स्कूल सूरजकुंड में महिला शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिल लगाकर प्रवेश कराया। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि पहले दिन 40 से 50 फीसदी स्कूल पहुंचे। इसकी वजह कक्षा 5 व 8 वीं का एग्जाम है।
स्कूलों में प्रवेश उत्सव के दौरान विशेष भोजन में बच्चों को पूड़ी-सब्जी के साथ खीर दिया गया। कुछ स्कूलों में खीर के साथ मिठाइयां भी दी गईं। सांदीपनि स्कूलों में भी उत्साह से प्रवेश दिलाया गया। आनंद नगर स्थित स्कूल में बच्चों को विशेष भोजन के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया।
पहले दिन स्कूलों में दस हजार से अधिक बच्चों को पुस्तकें वितरण की गईं। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने अभिभावकों व बच्चों को पुस्तक वितरण के साथ ही सम्मानित किया। उत्कृष्ट विद्यालय, सांदीपनि, सूरजकुंड में बच्चों के साथ अभिभावकों का माल्यार्पण किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी बच्चों को स्वागत के साथ प्रवेश कराया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें।
Published on:
17 Jun 2026 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
