
बाइक से टकराते ही बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, एक शख्स की दर्दनाक मौत, VIDEO
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार रात को यहां एक यात्री बस की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में जहां एक तरफ बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ ये हादसा इतना भयानक था कि बाइक की भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में आग की लपटों में घिरी यात्री बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।
बताया दा रहा है कि बाइक और बस की भिड़ंत के बाद बस में जैसे ही आग भड़की अंदर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सभी यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। वरना एक बार फिर मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि ये सड़क दुर्घटना जिले के जावर थाना क्षेत्र में घटी है।
बताया जा रहा है कि एक निजी बस इंदौर से हरसूद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जावर इलाके में उसकी एक मोटरसाइकिल के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद बाइक पर सवार दो में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले की जानकारी लगते ही जावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं इस पूरे मामले की जांच कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर टक्कर के बाद ऐसा क्या हुआ, जिससे आग लग गई।
Published on:
09 Apr 2024 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
