23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला में डाली आहूति, बोले अद्वैत वेदांत ही है जो दुनिया को संघर्षों से बचा सकता है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के बीच ओंकारेश्वर पहुंचे, 'शिव' का शिव संकल्प, मंत्रोचार से गूंज उठा मांधाता पर्वत

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 15, 2023

खंडवा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के बीच ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति अनावरण के लिए हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में आहुतियां डाली। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी अनुष्ठान में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने आदि गुरु शंकराचार्य की साधना स्थली में शिव संकल्प लिया। और वैदिक रीति से हवन पूजन किया। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज को यही ज्ञान प्राप्त हुआ था यही उन्हें गुरु मिले। भारत का मूल संदेश है कि सब में एक ही चेतना है, जो कहीं है ही नहीं, इसलिए हम एक हैं।मुख्यमंत्री ने कहा यह एकात्मता का संदेश पूरे जगत को यहां से जाएगा। अद्वैत वेदांत ही है जो दुनिया को संघर्षों से बचा सकता है। शांत, स्नेह, प्रेम और आत्मीयता का संदेश दे सकता है। मेरा विश्वास है कि एकात्म धाम संघर्ष नहीं शांति, घृणा नहीं प्रेम और समन्वय के संदेश के साथ संपूर्ण विश्व को एक नई प्रेरणा देगा। सब सुखी हो, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, सब निरोगी रहें यही संदेश यहां जाएगा। एकात्म धाम के रूप में अद्भुत रचना ओंकारेश्वर में हो रही है। पहले चरण में आचार्य भगवन की प्रतिमा का अनावरण होगा, उसके बाद बाकी के कार्य प्रारंभ होंगे।

300 वैदिक आचार्य ने शुरू किया अनुष्ठान

ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर देश के करीब 300 वैदिक आचार्य वैदिक रीति से पूजन व धार्मिक अनुष्ठान में 21 कुण्डीय हवन किया जा रहा है। यह हवन 19 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला में तीन दिवसीय मुख्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने आहुति देकर शुरू किया यज्ञ

वैदिक यज्ञ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मिलित हुए। उन्होंने आहुति डालकर यज्ञानुष्ठान का शुभारंभ किया। यज्ञ के अंतर्गत गणेश होम, वास्तु होम, बगलामुखी होम, मृत्युंजय होम, लक्ष्मी नरसिंह होम आदि यज्ञ कर्म किए जाएंगे। इस आयोजन में श्रृंगेरी से पद्मश्री गौरीशंकर, कांची कामकोटि पीठ से विजय मेहता और वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव विरुपाक्ष जड्डी पाल भी उपस्थित हैं।

सीएम सड़क मार्ग से पहुंचे ओंकारेश्वरमौसम खराब होने के कारण भोपाल से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। मौसक खराब होने के कारण यहां रात्रि ठहरने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के रात्रि ठहरने की स्थिति शाम पांच बजे तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी। का जनप्रतिनिधियों और संभागायुक्त मालसिंह, पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।