19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेती बनेगा लाभ का धंधा, शिवराज ने ली भाजपा किसान मोर्चा की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में किसानों की आय दुगनी करने, खेती को लाभ का धंधा बनाने समेत किसानों से जुड़ी कई अहम समस्याओं के साथ साथ किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ मोड़ने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

2 min read
Google source verification
News

खेती बनेगा लाभ का धंधा, शिवराज ने ली भाजपा किसान मोर्चा की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की आय दुगनी करने, खेती को लाभ का धंधा बनाने समेत किसानों से जुड़ी कई अहम समस्याओं के साथ साथ किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ मोड़ने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। यही नहीं बैठक के बाद सीएम ने किसान मोर्चा के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में भी एक बैठक की।


आपको बता दें कि, खंडवा के मोरटक्का में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश एवं जिले के किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : धार्मिक संस्था को धर्म परिवर्तन कराने का अधिकार नहीं, मुस्लिम लड़की का विवाह हुआ शून्य


इन विषयों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की समस्याओं को दूर करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में आधुनिक खेती में तकनीक का इस्तेमाल और रासायनिक खेती के बजाए प्राकृतिक खेती, डेयरी और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में किसानों को डाइवर्ट करने जैसे मुद्दों पर विचार हुआ।


मंत्री बोले- ये ये गरीबों और किसानों की सरकार है

इस दौरान मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, बैठक का मुख्य एजेंडा 2022 तक खेती को लाभ का धंधा बनाना था। बैठक में खेती में किसानों को आ रही समस्याएं और बढ़ती लागत को कम करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। मंत्री पटेल ने आगे बताया कि, भाजपा का मिशन स्पष्ट है कि, वो खेती को लाभ का धंधा बनाकर ही दम लेगी। क्योंकि ये गरीबों और किसानों की सरकार है।

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है यहां खास इंतजाम, देखें वीडियो