27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ का असदुद्दीन ओवैसी बड़ा हमला, बोले- ‘आप जिसकी मदद कर रहे हैं छुपकर कर रहे हैं, खुलकर सामने आइये’

कमल नाथ ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, मैं तो 42 साल से जीतता आ रहा हूं, लेकिन आप जिसकी मदद कर रहे हैं, छुपकर कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jul 2022, 2:22 PM IST

News

कमलनाथ का असदुद्दीन ओवैसी बड़ा हमला, बोले- 'आप जिसकी मदद कर रहे हैं छुपकर कर रहे हैं, खुलकर सामने आइये'

खंडवा. मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार सोमवार को थमने से पहले रविवार को सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए एक एकदिन में कई कई जिलों में दौरे कर रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को खंडवा पहुंचे। यहां दादाजी धूनीवाले मंदिर के दर्शन करके उन्होंने चुनाव प्रचार शुरु किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास और प्लानिंग को लेकर कई अहम बातों पर चर्चा की।

इस दौरान कमल नाथ ने शहर को विकसित करने के पहले उसकी कैरिंग कैपेसिटी को ध्यान में रखने के प्लान पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, लेकिन वर्तमान सरकार बिना प्लानिंग के विकास की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के पास कोई भी रोडमैप नहीं। विकास कार्यों पर सिर्फ हवा-हवाई घोषणाएं हैं, जिसका धरातल से कोई रिश्ता नहीं।

यह भी पढ़ें- AAP का BJP पर गंभीर आरोप, ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की तुलना, बोले- भाजपा किडनैपिंग गैंग


ओवैसी पर कमलनाथ का हमला

कमलनाथ ने दौबारा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, जब एक उद्योग लगता है तो उससे कई आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा, 'मैंने मिलावट के खिलाफ शुद्ध का युद्ध शुरू किया। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की, ताकि मध्य प्रदेश की पहचान बने, उद्योगपतियों में विश्वास बढ़े और प्रदेश में निवेश आए।' लेकिन अब युवाओं के पास रोजगार नहीं। आज के युवाओं की दुनिया ही अलग है। वो रोजगार का मौका ढूंढ रहा हैं। ये मौका मंदिर और मस्जिद से नहीं मिलने वाला। यह हमारे सामने चुनौतियां हैं। तस्वीर आपके सामने हैं। आप व्यापारी हैं, बुद्धिजीवी हैं। आपके ऊपर भविष्य की जिम्मेदारी है। कैसा शहर बनाना हैं, ये आज आपको ही तय करना होगा।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो