23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल बचाने के लिए गाय के गोबर से बनी लकड़ी से होगा शवदाह

-गणेश गोशाला में पशु पालन मंत्री ने किया गो-काष्ठ यूनिट का किया लोकार्पण-पशु पालन मंत्री ने कहा गाय के दूध के साथ ही गोबर और गोमूत्र भी है उपयोगी-गाय के गोबर से बनी जैविक खाद से बढ़ेगी खेतों की पैदावार

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 07, 2021

जंगल बचाने के लिए गाय के गोबर से बनी लकड़ी से होगा शवदाह

-गणेश गोशाला में पशु पालन मंत्री ने किया गो-काष्ठ यूनिट का किया लोकार्पण-पशु पालन मंत्री ने कहा गाय के दूध के साथ ही गोबर और गोमूत्र भी है उपयोगी-गाय के गोबर से बनी जैविक खाद से बढ़ेगी खेतों की पैदावार

खंडवा.
श्मशान में एक चिता जलाने के लिए तीन से पांच क्विंटल लकड़ी उपयोग में लाई जाती है। जिसके कारण वनों में पेड़ों की कटाई होती है। गाय के गोबर से बनी गो-काष्ठ अब श्मशान घाटों में उपयोग की जाएगी। जिसके कारण पेड़ों की कटाई भी बंद होगी और पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इसके लिए प्रदेशभर के कलेक्टर्स को भविष्य में गो-काष्ठ का श्मशान घाटों में भिजवाने के निर्देश भी दिए गए है। वहीं, गो-मूत्र से बने फिनाइल का उपयोग भी सभी शासकीय कार्यालयों में किया जाएगा।
प्रदेश के पशु पालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने रविवार को खंडवा में श्री गणेश गोशाला में गो-काष्ठ यूनिट का लोकार्पण किया। मंत्री पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार गाय संरक्षण के लिए सभी प्रयास कर रही है। गाय हमारे लिए पूज्यनीय ही नहीं, बहुत उपयोगी भी है। गाय के दूध के साथ ही गो-मूत्र और गोबर भी रोजगार दिला सकते है। गाय के मूत्र से फिनाइल बनाया जा रहा है। वहीं, गोबर से गो-काष्ठ का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में गाय के गोबर से जैविक खाद्य बनाने का प्लांटेशन भी शुरू किया जाएगा। जिसके लिए पिछले दिनों गुजरात से आए विशेषज्ञों ने गोशालाओं का निरीक्षण भी किया है। गाय के गोबर से बने जैविक खाद से खेतों की पैदावार भी बढ़ेगी।
गो-काष्ठ यूनिट, लिफ्ट का किया लोकार्पण
रविवार दोपहर को श्री गणेश गोशाला में मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने गो-काष्ठ बनाने की मशीन के साथ ही गोवंश के इलाज के लिए लिफ्ट का भी शुभारंभ किया। लोकार्पण के पूर्व पे्रमसिंह पटेल ने पत्नी सहित गायों का पूजन कर गोग्रास कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, मांधाता विधायक नारायण पटेल भी उपस्थित थे। यहां श्री गणेश गोशाला के नए प्रकल्प के नक्शे का भी लोकार्पण किया गया। नई गोशाला में करीब 2 हजार गोवंश की सेवा की जा सकेगी। कार्यक्रम में गोशाला समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, सचिव रामचंद्र मौर्य, इंजीनियर अखिलेश गुप्ता, किरण पटेल, सुनील बंसल, सुनील जैन, ओम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। संचालन भूपेन्द्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार आशीष चटकेले ने माना। कार्यक्रम में दो दिव्यांगों ने देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति भी दी।