8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुदरत का कहर : 21 गांवों में 852 हेक्टेयर फसल तबाह, 800 से ज्यादा किसान प्रभावित, दो की गई जान

जिला प्रशासन ने फसल सर्वे के लिए गठित किया संयुक्त दल, प्रारंभिक आंकलन रिपोर्ट शासन को भेजी

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 21, 2023

khandwa

crop : 852 hectares of crop destroyed in 21 villages of five tehsils

खंडवा. बेमौसम बारिश और ओले से फसल बर्बादी से 800 से ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं । जिला प्रशासन की प्रारंभिक आंकलन रिपोर्ट में पांच तहसील क्षेत्र के 21 ग्रामों में करीब 852.22 हेक्टेयर रकबा की फसल को नुकसान हुआ है। प्रारंभिक आकलन के आधार पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने राजस्व, ग्राम पंचायत सचिव, उद्यानिकी और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। सर्वे रिपोर्ट फाइनल होने पर फसलों की क्षतिपूर्ति तय हो सकेगी। जिला प्रशासन ने प्रारंभिक आंकलन की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी

बारिश और ओलावृष्टि से तहसील खंडवा, हरसूद, पंधाना, पुनासा एवं खालवा में प्रारंभिक तौर पर नेत्रांकन के आधार पर संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख अंशू जावला ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें बताया है कि चना, तरबूज, प्याज, मूंग, टमाटर, बैंगन व गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। बारिश और ओले के दौरान एक दिन पहले जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 जनहानि और 1 पशुहानि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फसल क्षति की जानकारी प्रारंभिक नेत्रांकन के आधार पर है। संयुक्त दलों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर नुकसानी का आकलन फाइनल होगा। रिपोर्ट के आंकड़े घट-बढ़ सकते हैं।

किसान संगठनों ने भेजी जानकारीजिला प्रशासन को भारतीय किसान संघ और पूर्व निमाड संयुक्त किसान संघ के अध्यक्ष ने भी प्रभावित किसानों की जानकारी भेजी गई है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाचरिया, उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, संयुक्त किसान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल समेत प्रभावित किसानों ने अधिकारियों को सूचना दी है। सभी से फसल सर्वे की मांग की है।
25 फीसदी से ज्यादा फसल हानि पर सहायता का प्रावधान

शासन के आरबी-6 (4) के मापदंड के आधार पर फसल की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। 25 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान होने पर अनुदान सहायता मिलेगी। आपदा प्रबंधन नियम में 25 से 50 प्रतिशत तक फसल हानि पर प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपए का प्रावधान है। इसी तरह प्रतिशत बढ़ने पर क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ती जाएगी।
दूसरे दिन भी छिटपुट बारिश- ओले की बौछार

जिले में रविवार को बारिश और ओले से भारी तबाही के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी कई जगहों पर छिटपुट बारिश और ओले की बौछार पड़ी। जिला प्रशासन को सूचना दी है कि खापरी, पाडलिया, बगमार, शैखपुरा, कोहदड, पचंभा आदि ग्रामों में ओलावृष्टि के कारण अरबी, प्याज, गेहूं और चना फसलों को नुक़सान।


प्रभावित सभी फसलों का सर्व किया जाएगाप्रारंभिक आंकलन की रिपोर्ट आ गई है। उसी के आधार पर फसल नुकसानी सर्वे के लिए संयुक्त दल गठित किया गया है। फाइनल सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आरबी-6 (4 ) के तहत फसल क्षतिपूर्ति तय की जाएगी। प्रभावित सभी किसानों का सर्वे किया जाएगा।

अनूप कुमार सिंह, कलेक्टर