23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70 लाख सैलानियों के लिए नर्मदा में सरदार सरोवर तक चलेगा क्रूज

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम 18 सितंबर को होना था। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण अनावरण अब 21 सितंबर को होगा। एकात्म धाम बनने के बाद मालवा-निमाड़ के पर्यटन में बड़ा बदलाव दिखेगा। यहां टूरिस्ट कई गुना बढ़ जाएंगे और इनके लिए क्रूज भी चलाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
cruise.png

कुक्षी से सरदार सरोवर तक नर्मदा में क्रूज यात्रा

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम 18 सितंबर को होना था। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण अनावरण अब 21 सितंबर को होगा। एकात्म धाम बनने के बाद मालवा-निमाड़ के पर्यटन में बड़ा बदलाव दिखेगा। यहां टूरिस्ट कई गुना बढ़ जाएंगे और इनके लिए क्रूज भी चलाया जाएगा।

विशेषज्ञ बताते हैं कि ओंकार की नगरी में एकात्मधाम से चार गुना पर्यटन बढ़ेगा। एकात्म धाम के साथ ही ओंकारेश्वर में एक साथ धार्मिक, प्राकृतिक और हेरिटेज पर्यटन का मिश्रण नजर आएगा। पर्यटन विभाग उज्जैन से ओंकारेश्वर और महेश्वर से मांडू तक पर्यटन सर्किट का विस्तार कर रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पर्यटन सर्किट से यहां हर साल 70 लाख से ज्यादा सैलानी आएंगे। यानी, शुरुआती दौर में ही यहां पर्यटन में तीन से चार गुना वृद्धि होगी। अभी ओंकारेश्वर में हर साल 12-15 लाख पर्यटक आते हैं। महेश्वर में यह आंकड़ा 9 लाख और मांडू में 7.50 लाख है।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला के अनुसार उज्जैन में महाकाल लोक बनने से धार्मिक पर्यटन बढ़ा है। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम बनने के बाद यहां भी धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। लोग यहां जल गतिविधियाें का आनंद भी ले सकेंगे। सबसे खास यह है कि पर्यटन सर्किट में कुक्षी से सरदार सरोवर तक नर्मदा में क्रूज चलाया जाएगा।

यह रहेगा खास
● 7-10 दिनों की यात्रा प्लान कर सकेंगे पर्यटक
● इस सर्किट से कुक्षी से सरदार सरोवर तक नर्मदा में क्रूज यात्रा
● 2-3 दिन क्रूज में प्रकृति के बीच रूरल टूरिज्म का आनंद मिलेगा
● ओंकारेश्वर के पास जैन तीर्थ सिद्धवरकूट में मूर्ति स्थापित होने के बाद अन्य धर्मों के पर्यटक बढ़ेंगे।

तवा डेम के 9 गेट खोले, धुआंधार जैसा नजारा देखने उमड़ पड़े लोग