
Dap-urea POS machine process at markfed counter
खंडवा. रबी सीजन में सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में खाद को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के पोर्टल का सर्वर स्लो होने के कारण मार्कफेड से लेकर निजी दुकानों पर किसानों की देर शाम तक लंबी कतार लगी रही। शनिवार को इंदौर रोड पर मार्कफेड केंद्र पर दूसरे दिन टोकन लेकर पहुंचे किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। मार्कफेड के कर्मचारियों ने कतार में खड़े किसानों को आगामी तीन दिन तक टोकन वितरण कर दिया है।
आधार सत्यापन के लिए पांच से छह मिनट लगे
इंदौर रोड पर स्थित मार्कफेड केंद्र पर एक दिन पहले का टोकन लेकर किसान भोर में ही पहुंच गए। सुबह नौ बजे केंद्र पर वितरण शुरू हुआ। सुबह साढ़े नौ बजे पीओएस मशीन की प्रक्रिया पूरी करने में औसत एक से दो मिनट लगे। दस बजे से सर्वर की गति धीमी हो गई। इससे पीओएस मशीन में आधार सत्यापन के लिए पांच से छह मिनट लगे। मार्कफेड कर्मचारियों के तमाम प्रयास के बाद भी सुबह से शाम तक 600 मिनट में महज 100 किसानों को खाद मिल सकी। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक वितरण चला। उसके बाद किसानों को टोकन देकर अगले दिन आने के लिए बोल दिया। अधिकारियों का तर्क है कि खाद वितरण की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में तेजी से शुरू हो गई है। सुबह से ही सर्वर पर दबाव बढ़ने के कारण प्रक्रिया धीमा हो रही है। डीएमओ ने बताया कि रबी सीजन में पोर्टल पर दबाव बढ़ गया है। मशीन की प्रक्रिया पूरी करने में देर लग रही है। सुबह से देर शाम तक वितरण का काम चल रहा है। सभी को खाद मिलेगी। हर रोज शाम सात बजे तक वितरण के बाद टोकन दिया जा रहा है।
सुबह छह बजे पहुंचे, शाम को खाली हाथ लौटे
मार्कफेड केंद्र पर किसान शिवराम ने बताया कि उनके बेटे को टोकन शुक्रवार की शाम सात बजे मिल गया। शनिवार की सुबह खाद लेने पहुंचे। वितरण की प्रक्रिया धीमी होने के कारण दोपहर तक कतार में खड़े रहे। इसी तरह छैगांव माखन निवासी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन एकड़ खेत बोनी के लिए तैयार है। खाद लेने के लिए सुबह छह बजे ही आ गए थे। शाम पांच बजे तक लंबी कतार लगी रही। नंबर आने की उम्मीद नहीं हुई तो लौटना पड़ा। पर्ची देने के चार दिन बाद दी खाद, मशीन बढ़ाने की मांगछैगांव माखन के हैदरपुर गांव निवासी किसान पन्नालाल मथानी चार दिन पहले मार्कफेड केंद्र पर दो बारी यूरिया व डीएपी की पर्ची लेकर गए।
काउंटर पर कर्मचारियों को बढ़ाएं
शनिवार को चौथे दिन गोदाम से खाद मिली। जुनैद शेष ने कहा काउंटर पर कर्मचारियों को बढ़ाएं। बुजुर्ग किसान ध्यान सिंह ने बताया कि दो दिन दौड़ने के बाद दो दिन का टोकन मिला। इसी तरह टोकन मिलने के बाद भी खाद नहीं मिलने पर दर्जनभर से ज्यादा किसान जमीन पर बैठ गए। किसानों ने कहा कल भी आए थे आज भी आए हैं। दूसरे दिन परसों आने का टोकन दे दिया। किसानों ने पीओएस मशीन बढ़ाए जाने की मांग की है।
Published on:
30 Oct 2022 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
