21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंकों में 4452 बहनों की डीबीटी निष्क्रिय, 4739 के ट्रांजेक्शन फेल

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना : खालवा, पंधाना में सबसे अधिक खाते नहीं हो सके चालू

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 26, 2023

Chief Minister Ladli Bahna Yojana

वीडियो स्टोरी : ' बहना ' को ' लडली ' बनने 5 घंटे की मशक्कत, केंद्रों पर लंबी कतार

खंडवा. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पंद्रह दिन बाद भी बैंकों में चार हजार से अधिक बहनों के खाते सक्रिय नहीं हो सके। यही नहीं इससे अधिक संख्या में महिलाओं के खाते में ट्रांजेक्शन फेल हो गया। महिलाएं बैंकों का चक्कर लगा रही हैं।जिला प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी बैंकर्स की प्रक्रिया धीमी चल रही है। मुख्यमंत्री ने 10 जून को एक-एक हजार रुपए सिंगल क्लिक से जारी कर दिए है।

योजना के शुभारंभ के दिन 2.08 लाख बहनों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए। इसमें शेष 11 हजार महिलाओं के खाते में रुपए जारी नहीं हुए थे। 10 जून से लेकर अब तक शेष खातों में से करीब सात हजार खातों की डीबीटी सक्रिय होने पर एक-एक हजार रुपए शासन ने जारी कर दिया। शासन ने निर्धारित तिथि 26 जून तक दी है। लेकिन अभी भी 4452 बहनों के खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं हो सकी है। इससे योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं आई है। अधिकारियों का दावा है कि सोमवार शाम तक संभावना है कि शेष खातों की प्रकिया पूरी हो जाए।

4,739 बहनों के खाते में ट्रांजेक्शन फेलमुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले में 2.12 लाख महिलाओं को प्रमाण पत्र स्वीकृत किए गए हैं। योजना शुभारंभ पर 2.08 लाख महिलाओं के खाते में ऑनलाइन एक-एक हजार रुपए जारी किए गए। पंद्रह दिन के भीतर जांच के दौरान पता चला कि 4,739 बहनों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल हो गए हैं। खातों की त्रुटियां सुधार के बाद जल्द ही राशि अपडेट की जाएगी।


फैक्ट फाइल

ब्लाक डीबीटी सक्रिय नहीं

बलड़ी 187

छैगांव मा 117

हरसूद 208

खालवा 1515

खंडवा 284

पंधाना 1205

पुनासा 523

नगर

खंडवा 282

छनेरा 40

मूंदी 07

ओंकारेश्वर 22

पंधाना 55

पुनासा 07

कुल 4452

नोट : आंकड़े 25 जून शाम पांच बजे की स्थिति में

बैंक में डीबीटी सक्रिय करने के कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे खातों में निर्धारित तिथियों पर राशि जारी की जा रही है। संभावना है कि दो दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिन खातों के ट्रांजेक्शन फेल हैं उनके खाते अपडेट कर दोबारा राशि जारी की जा रही है।

वीएस राठौर, नोडल, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना