
जिला पंचायत कार्यालय में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक
त्रि-स्तरीय पंचायत की सबसे बड़ी सदन जिला पंचायत के सदस्यों के बीच तालमेल ठीक नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित होने लगा है। पत्रिका से कई सदस्यों ने कहा, निजी काम स बाहर गए हुए थे, साधारणसभा के प्रस्तावों को विलोपित करना चाहती हैं अध्यक्ष
जिला पंचायत कार्यालय में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिला पंचायत सीईओ पर जिपं अध्यक्ष पिंकी वानखेडे को तरजीह नहीं दिए जाने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब सदस्यों के बीच आपसी खींचतान शुरू हो गई। गुरुवार को आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में सदस्यों के बीच खींचतान का असर उभर कर सामने आ गया। इसी लिए सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में आठ समितियों में से जिपं अध्यक्ष को छोड दें तो एक भी समिति के सभापति शामिल नहीं हुए।
पत्रिका को कुछ सदस्यों ने बताया कि छैगांव माखन के प्रभारी सीईओ पंकज डाले समेत अन्य कर्मचारियों के नियमतिकरण के प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। जबकि 25 जुलाई को आयोजित साधारण सभा की बैठक में 16 सदस्यों में से उपाध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने डीआरडीए के सभी कर्मचारियों के प्रस्ताव शासन को भेेजे जाने पर सहमति बनी। इस एजेंडों को अब सामान्य प्रशासन समिति अनुमोदन होना है। लेकिन अध्यक्ष इसे विलोपित करना चाहती हैं। इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं को लेकर आपसी खींचतान के चलते जिला पंचायत में विकास कार्यों पर सहमति नहीं बन पा रही है।
जिपं पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों के सभापति नहीं शामिल हुए। बैठक महज खानापूर्ति बताई जा रही है। बगैर सदस्यों की उपस्थित के बीच पिछले माह आयोजित बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, निकिता मंडलोई समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इधर, जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि जिपं कार्यालय में जिपं अध्यक्ष की अध्यक्षता में निर्धारित एजेंडे पर पॉवर प्रजेंटेशन के तहत चर्चा की गई।
-सामान्य प्रशासन समिति : पिंकी सुदेश वानखेडे
-शिक्षा समिति : दिव्यादित्य विजय शाह
-जैव विविधता समिति : मनोज भरतकर
-संचार एवं संपर्क समिति : भाग्यश्री
-कृषि स्थाई समिति : जितेंद्र भाटे
-सहकारिता एवं उद्योग समिति : पल्लवी राजबहादुर सिंह
-स्वास्थ्य, महिला बाल विकास समिति : प्रमिता लालबहादुर सिंह
-वन समिति हिरायबुड़ा ।
Published on:
01 Aug 2025 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
