2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली 2017: पूजा विधि, मुहूर्त: जानिए पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और किस विधि से कर सकते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न

लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त हैं, तीनों का अलग-अलग विशेष महत्व, बाजार में दिनभर चली खरीदी-बिक्री, शाम तक पैर रखने की जगह तक नहीं

2 min read
Google source verification
Diwali 2017 puja vidhi shubh muhurat and time in hindi in khandwa

Diwali 2017 puja vidhi shubh muhurat and time in hindi in khandwa

खंडवा. दीपावली की पूजा आज घर-घर की जाएगी। लक्ष्मी पूजन के लिए तीन शुभ योग हैं। जिसमें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में लक्ष्मी का वास और धन्यधान से भर जाएगा। इस बार प्रदोषकाल शाम ५.४३ बजे से रात ८.१६ मिनट तक रहेगा। जिसमें पूजा से विशेष लाभ मिलेगा।
इस दीवाली पूजा करने के लिए 3 शुभ मुहूर्त है। इन तीनों मुहूर्त में पूजा करने का अपना ही विशेष महत्व है। इन विशेष मुहूर्त में मां लक्ष्मी के साथ विष्णु, गणेश और कुबेर की पूजा भी की जा सकती है। प्रदोषकाल शाम ५.४३ से रात ८.१६ मिनट तक रहेगा। जिसमें लोग सुख-समृद्धि की कामना से लक्ष्मी, गणेश और कुबेर का पूजन कर सकेंगे। दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा शुभ मुहूर्त में ही की जानी चाहिए।

ये हैं शुभ मुहूर्त
१. प्रदोष काल मुहूर्त
- मां लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.43 से 8.16 तक।
- वृषभ काल, शाम 7.11 से 9.06 तक।
२. चौघडिय़ा पूजा मुहूर्त
- सुबह 6.28 से 7.53।
- शाम 4.19 से 8.55।
3. महानिशिता काल मुहूर्त
- लक्ष्मी पूजा का अवधि 51 मिनट।
- महानिशिता काल दिन में 11.40 से 12.31।

सराफा बाजार में १० करोड़ का कारोबार
शुभ मुहुर्त और पंच योग को लेकर सराफा में दिनभर चहल-पहल रही। व्यापारियों को सुबह से लेकर शाम तक एक पल की फुर्सत नहीं मिली। सराफा कारोबारियों ने बताया बाजार में पिछले साल की तुलना कुछ कमी आई है। इसकी वजह फसलों की खराबी है। फिर भी बिक्री ठीक ठाक रही। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से गिरवी को छुड़ाने लोग नहीं पहुंचे। कुल मिलाकर इस बार करीब १० करोड़ का कारोबार हुआ है। चांदी के सामान की बिक्री सबसे अधिक हुई है।
ऑटोमोबाइल: २५ करोड़ का कारोबार
ऑटोमोबाइल सेक्टर पिछले साल की तुलना में इस बार काफी बेहतर रहा। इससे दो पहिया और चार पहिया वाहन जमकर बिके। जिलेभर में करीब १२०० बाइक की बिक्री हुई। इनकी कीमत करीब १० करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या भी १०० के पार रही, जिनकी कीमत करीब २० करोड़ रुपए है। वहीं ट्रक-टै्रक्टर सहित अन्य कमर्शियल वाहन करीब पांच करोड़ के बिके। २५ करोड़ का कारोबार हुआ।