8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

बाउंड की अवधि में पुनः अपराध करने वाले आठ आदतन अपराधियों को भेजा गया जेल

मोघट थाना पुलिस ने बाउंड की अवधि में दोबारा अपराध करने वाले आठ आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये सभी आरोपी पूर्व में अंतिम बाउंड के तहत पुलिस निगरानी में थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहना नहीं छोड़ा।

Google source verification

मोघट पुलिस द्वारा आदतन अपराधी आरोपी समीर उर्फ भैय्यू उर्फ छोटा पिता सिराज निवासी रामेश्वर टेकडा, मोहम्मद शाकिब पिता रफीक निवासी रामेश्वर टेकडा, मो. आकिब पिता मो. रफीक निवासी रामेश्वर टेकडा, आर्यमन उर्फ डम पिता सुंदरलाल निवासी सुंदर नगर सिहाडा रोड, हर्ष उर्फ महुआ पिता संजय निवासी रामेश्वर टेकडा, अमन पिता कल्लू निवासी रामेश्वर टेकडा, मिक्की पिता करण सावले निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी और जितेन्द्र पिता गोविंद मालाकार निवासी ग्राम सिहाडा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर अंतिम बाउंड ओवर की कार्रवाई गई थी।

मोघट थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेश धारवाल ने ताया कि आरोपियों द्वारा बाउंड अवधि में पुन: अपराध घटित किया गया। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धारवाल, रामेश्वर चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े, एएसआइ दिनेश कुमरावत, प्रधान आरक्षक शेखर गुप्ता, दिनेश रावत, आरक्षक संतोष कुमार, पंकज साहू, दुर्गाप्रसाद कुमरे, अजय सोलंकी और विजय उदलकर की सराहनीय भूमिका रही।