Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्कृष्ट-सीएम राइज स्कूलों में प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे व्यवस्था

चालू सत्र में बोर्ड की परीक्षा रिजल्ट सुधारने की चुनौती, कई स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं भी काम चलाऊ

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Nov 30, 2023

CM Rise School khandwa

CM Rise School khandwa

स्कूल शिक्षा विभाग में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की व्यवस्थाएं बैसाखी पर हैं। उत्कृष्ट से लेकर सीएम राइज स्कूलों में अध्ययन से लेकर अन्य गतिविधियां प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे हैं। ऐसे में चालू शैक्षणिक सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और बोर्ड परीक्षा में सुधार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी के तमाम प्रयास के बाद भी पूरी क्षमता से कक्षाएं नहीं चल रहीं। कई जगहों पर तो अतिरिक्त कक्षाएं भी काम चलाऊ हैं।

स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही

स्कूल शिक्षा विभाग में पहली से 12वीं कक्षा तक स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। चालू वर्ष में शासन ने लगभग चार सौ से अधिक शिक्षकों की नई नियुक्ति की है। साठ से अधिक शिक्षकों को उच्च पदोन्नति दी गई है। सामान्य स्कूलों की तुलना में बेहतर शिक्षा के लिए उत्कृष्ट और सीएम राइज स्कूल खोले गए हैं। प्रारंभिक चरण में जिला व ब्लॉक स्तर पर एक-एक उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए। एक्सीलेंस छात्रों को अध्ययन के लिए व्यवस्था की गई। जिला मुख्यालय को छोड़ शेष ब्लॉकों में उत्कृष्ट विद्यालयों को ही सीएम राइज स्कूल के रूप में उन्नत किया गया है।

पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभार पर है

नए शिक्षकों की नियुक्तियां और नई शिक्षा पद्धति के तहत इंतजाम भी किए हैं। लेकिन पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभार पर है। अधिकतर स्कूलों में प्रभारी प्राचार्यों की सख्ती का असर शिक्षकों पर नहीं पड़ रहा है। इससे गुणवत्ता में सुधार की व्यवस्था प्रभावी नहीं हो पा रही है। शैक्षणिक गतिविधियां सुधारने के लिए पिछले दिनों समीक्षा के दौरान कमजोर स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस भी जारी की गई थी।

उत्कृष्ट व सीएम राइज स्कूलों में प्रभार पर व्यवस्थाएं

उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में प्राचार्य आरके सेन का स्थानांतरण होने के बाद उच्च माध्यमिक शिक्षक भूपेंद्र सिंह को प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह सीएम राइज स्कूल छैगांव माखन में उच्च माध्यमिक शिक्षक बरखा पाटिल, आनंद नगर में धनपाल चौरे, जावर में दीपिका साकल्ले, पंधाना में राजेश तिवारी, मूंदी में सीमा राठौर, हरसूद में पटवारे, किल्लौद में राजेंद्र चावरे को सीएम राइज स्कूलों के प्रभारी प्राचार्य हैं। शासन की उत्कृष्ट स्तर के शिक्षण संस्थाओं में उच्च माध्यमिक शिक्षको प्रभार सौंपा है। इन विद्यालयों में रेगुलर प्राचार्यों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।

अतिरिक्त कक्षाओं का निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बुधवार को उन्होंने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में संचालित रेमेडियल मॉड्यूल की कक्षाओं का निरीक्षण किया। ये कक्षाएं सुबह 9.30 से 11 बजे तक संचालित हो रही हैं। सोलंकी ने बताया कि कक्षाएं सभी जगहों पर चालू हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में प्राचार्यों से इसे रेगुलर चलाने के लिए कहा गया है। ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों से अतिरिक्त कक्षा की जानकारी मांगी है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग