
खंडवा : पीएम श्री स्कूल सूजरकुंड में बच्चों के बीच टेबल पर बैठीं शिक्षक
चालू शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में घंटे बजते ही चहल-पहल बढ़ गई है। शासकीय स्कूल में व्यवस्थाएं अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई हैं। स्कूल में दोपहर लंच के समय गंदगी के बीच खेलने को बच्चे खेलने को विवश हैं। स्कूल में शैक्षणिक की व्यवस्था को लेकर भी शिक्षक लापरवाह बने हुए हैं।
पीएम-श्री शासकीय सूरजकुंड में अव्यवस्था के चलते बच्चों का शैक्षणिक कार्य पटरी पर नहीं आ सका है। स्टाफ रूम में शिक्षिकाएं कागजी प्रक्रिया में व्यस्त रहीं। इस बीच महिला शिक्षक मेज के ऊपर बैठीं थीं। स्टाफ रूम में कंप्यूटर के पास कुछ छात्राएं भी मौजूद रहीं। प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि महिला शिक्षक का दुर्घटना के कारण पैर फ्रैक्चर हो गया था। बीमारी के कारण मेज के ऊपर बैठीं हुई हैं। कोई दिक्कत नहीं होती है।
पीएम-श्री स्कूल में दो जुलाई को भी शैक्षणिक गतिविधियां पटरी पर नहीं आ सकी है। परिसर में दोपहर लंच के समय गंदगी के बीच बच्चे खेलने को मजदूर रहे। ढाई बजे तक कक्षा में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी। शिक्षकों का कहना है कि शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ नामांकन का कार्य चल रहा है। कुछ शिक्षक लंच में गए हुए हैं। पूछने पर प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि प्राचार्य संजय निंभोरकर प्रशिक्षण के लिए भोपाल गए हुए हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद आएंगे।
मुख्य गेट के सामने स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग पर मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। बारिश के कारण फिसलन बढ़ गई है। इसके अलावा परिसर में कई जगहों पर जल जमाव के कारण बच्चों को खेलने में असुविधा हो रही है। परिसर में स्कूल भवन के दूसरे गेट पर चौकीदार की चारपाई रखी है। सीढ़ी पर चारपाई लगी होने से बच्चों को दिक्कत होती है।
प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रकिया चल रही है। पहली से 5 वीं तक 44 बच्चों का प्रवेश हुआ है। 6 वीं से 8 वीं तक 116 नए बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसी तरह 9 वीं से 12 वीं तक करीब 500 नए बच्चों के प्रवेश हो गए हैं। अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।
एक माह पहले दुर्घटना ग्रस्त हो गई थीं। देर तक पैर लटका कर बैठने पर सूजन आ जाती है। इस लिए लंच के समय वेटिंग हाल में पैर ऊपर करके बैठीं हुई हैं। कक्षा संचालन के साथ प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
Published on:
03 Jul 2026 12:42 pm
