
पीडीएस : मोहल्ले में इ-केवायसी करते कर्मचारी
मप्र में 5.38 करोड़ सदस्यों को हर माह सब्सिडी पर खाद्यान्न, ‘ इ-केवायसी कराओ, राशन ले जाओ ’ अभियान शुरू किया, मृतक, विवाहित और पलायन वाले सदस्यों को हटाने की प्रक्रिया शुरू
केंद्र सरकार की सख्ती के बाद खाद्य विभाग ने ‘ इ-केवायसी कराओ, राशन ले जाओ ’ अभियान शुरू किया है। जून माह में विभाग ने प्रदेश के 61. 43 लाख सदस्यों के खाद्यान्न की सब्सिडी रोक दी है। मार्च से अब तक इ-केवायसी के दौरान 6.88 लाख अपात्र सदस्यों को हटा दिया है। इसमें मृतक, विवाहित और पलायन वाले लोग शामिल हैं। इ-केवायसी की प्रक्रिया पूरी होने पर अपात्रों की संख्या बढ़ सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक बड़वानी, अलिराजपुर, भिंड और रीवा में हटाए गए हैं। खंडवा में 16 हजार चिह्नित अपात्रों को हटाने की प्रक्रिया के साथ नए पात्रों को जोडऩे की कवायद शुरू की है।
प्रदेश में 5 करोड़ 38 लाख सदस्यों को सब्सिडी का खाद्यान्न मिलता है। जून माह से पीडीएस का नया सिस्टम शुरू किया है। मार्च-2025 से ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू है। 3 जून की स्थिति में 61. 43 लाख सदस्यों की इ-केवाईसी नहीं हुई। इससे चालू माह का राशन पर रोक लगाते हुए कहा है कि इ-केवायसी कराओ राशन ले जाओ। पीओएस मशीन में अपात्र सदस्यों का नाम हटाने अपडेट की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें नए पात्रों को जोडऩे का कार्य होगा।
-मानसून सत्र में प्रत्येक पात्र सदस्य को जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ मिलेगा। एक जून से पोर्टल अपडेट हो रहा है। इसमें हटाए गए अपात्रों के नाम हटाया जा रहा है। इस लिए वितरण शुरू नहीं हो सका है। इस सप्ताह में जल्द ही वितरण शुरू करने की तैयारी है।
ऐसे समझें अपात्र
पंधाना क्षेत्र के विकास की मृत्यु छह माह पहले हो गई। परिवार इनके नाम का राशन ले रहा है। खालवा की सुमन बाई सीमावर्ती राज्य में पलायन हो गया। राशन जारी हो रहा है। मूंदी क्षेत्र की सीमा बाई का विवाह हो गया। फिर भी मायके वाले राशन ले रहे हैं। ऐसे सदस्य जो छह माह से राशन लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इन्हें पोर्टल से अपात्र कहकर हटा दिया गया।
5,38,32,834 कुल लाभार्थी
61,43,964 ई केवाईसी शेष
6,88,571 हटाने चिन्हित सदस्य
प्रदेश के टॉप-4 सबसे अधिक वाले जिले
रीवा 149896 47716
बड़वानी 135179 44258
अलिराजपुर 127065 33668
भिंड 159882 33521
जबलपुर 216269 2801
मैहर 92843 926
निवाड़ी 41198 943
बैतूल 116693 6951
वर्जन...खाद्य विभाग, आयुक्त, कर्मवीर शर्मा का कहना है कि...इ-केवायसी कराएं और राशन ले जाएं। नगरीय क्षेत्र के साथ ही गांव-गांव विशेष अभियान चल रहा है। नए पात्र सदस्यों को जोडऩे का कार्य चल रहा है। इसमें अपात्रों को हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
Published on:
05 Jun 2025 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
