Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीता जयंती महोत्सव… मृत्यु को उत्सव बनाने वाला शास्त्र भागवत गीता हैै -वेदांताचार्य गिरिराज शास्त्री

-पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृति सेवा समिति ने किया गीता जयंती का आयोजन -कार्यक्रम में ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Dec 12, 2024

Bhagwat Geeta

खंडवा. गीता जयंती पर उद्बोधन देते वेदांताचार्य गिरिराज महाराज। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता।

पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा गीता जयंती महोत्सव बुधवार को मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज में आयोजित कार्यक्रम में बड़ौदा के वेदांताचार्य गिरिराज शास्त्री ने कहा कि नाम के बड़ी महत्ता है, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को अलग-अलग समय काल परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग नाम से बुलाया गया। हम हमारे मूल से छूटते जा रहे हैं क्योंकि हम अपने शास्त्रों से दूर होते जा रहे हैं। यदि प्रभु स्वयं भागवत गीता के रूप में हमें ज्ञान दे रहे हैं तो फिर हम बीच के आडंबरों में क्यों उलझे हैं। मृत्यु को उत्सव बनाने वाला शास्त्र भागवत गीता है।

जब तक दुर्बुद्धि नहीं हटेगी तब तक सद्बुद्धि का प्रवेश हममें नहीं होगा। सनातन तो विश्व नहीं था तब भी था अत: सनातन को कोई चुनौती नहीं दी जा सकती। हम बंटे इसलिए क्योंकि हमारे दृष्टि में भेद आ गया है। हमको जो गलत इतिहास पढ़ाया गया है वह सनातन को समाप्त करने का मूल षड्यंत्र है। हमारे संस्कारों को बढ़ाने वाली दादी-नानी की कहानी समाप्त हो रही है। सरकार को स्कूली शिक्षा में श्रीमद् भागवत गीता का अध्ययन अनिवार्य करना चाहिए। यदि हमारे बच्चों को गीता पढऩा शुरू कर दिया तो कोई बंटेगा नहीं, शिक्षा में वीर रत्नों को पढ़ाना शुरू करें। नकारात्मकता को सकारात्मक में बदलने वाला ग्रंथ है गीता।

मां नर्मदा के वरद पुत्र सियाराम बाबा को किया याद
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समापन पर नर्मदा के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव, नैना चौहान, रिया चौहान, रामचंद्र मौर्य, आशीष चटकेले, मंगलेश शर्मा, अरुण बाहेती, पंकज शाह, सुधीर दलाल, वरुण अग्रवाल, मनीषा पाटिल, सीमा भावसार, चेतना शर्मा, सुरेंद्र सोलंकी, अंजलि कानूनगो, तनुजा शाह, ममता बोरसे, त्रिलोक पटेल, अनिल बाहेती, सुनील जैन, अमित पालीवाल, पूजा जैन, रितेश चौहान, मंगलेश तोमर, आनंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगरजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया। आभार आशीष अग्रवाल ने व्यक्त किया।