5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस में रत्न कारोबारी की लगी नींद, बैग से रत्न जड़े लाखों के गहने चोरी

नींद खुलने पर देशगांव चौकी में लिखाई रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस, बस संचालक से मांगी यात्रियों की सूची

2 min read
Google source verification
Gem businessman sleeps, jewelery worth lakhs stolen from the bag

Gem businessman sleeps, jewelery worth lakhs stolen from the bag

खंडवा. चार्टेड बस में हैदराबाद से इंदौर की यात्रा कर रहे एक रत्न कारोबारी के बैग से लाखों के रत्न जड़े गहने चोरी हो गए। इस बड़ी वारदात की रिपोर्ट तीन दिन बाद देशगांव चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस को बताया गया कि रत्न कारोबारी की नींद लग जाने पर उसके पास रखे बैग से 10 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के रत्न जड़े गहने चोरी कर लिए गए। 3 नवंबर को एफआइआर दर्ज करते ही चौकी प्रभारी राजू पाटिल अपने अमले के साथ चोर की तलाश में सक्रिय हो गए।
हैदराबाद से इंदौर का रास्ता
इंदौर के खजराना क्षेत्र में 39बी हीना पैलेस निवासी शब्बर रजा सैय्याद पिता इनामुल मोहम्मद सैय्याद (22) रत्न कारोबारी हैं। रत्न जड़ित गहने लेकर वह 22 अक्टूबर को हैदराबाद गए थे। वहां के व्यापारियों से सौदे के बाद हैदराबाद से 29 अक्टूबर को वापस इंदौर के लिए रवाना हुए। खुराना बस में यात्रा करते हुए जा रहे थे तभी बुरहानपुर से देशगांव के बीच घटना हुई।
ढाबा के पास हुई वारदात
फरियादी का कहना है कि 30 अक्टूबर को बस बुरहानपुर पहुंची तो उनकी नींद लग गई।रास्ते में देशगांव के राजशाही ढाबे पर बस रुकी थी। इसके आगे सनावद के पास नींद खुली तो पता चला कि बैग से गहने चोरी हो गए। इसके बारे में यात्री ने बस स्टाॅफ को बताया और फिर थाना सिमरोल में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच पता चला कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे ढाबा पर बस रुकी थी। जहां घटना होने की आशंका है।
यह गहने चोरी हुए
फरियादी ने पुलिस को बताया कि बैग में रखे रत्न जडि़त गहनों में बसरा मोती की माला सोने में जड़ी हुई 2 नग, बसरा मोती के सोने में बने हुए टाॅप्स लटकन 5 जोड़, नगीना में गढ़ा पैंडल सोने में जड़ा 1 नग, माणिक सोने में जड़ा पैंडल 2 नग, पन्ना रत्न की माला लीज लाइन वाली एक, हीरे की एक अंगूठी, नीलम रत्न 3 नग, पुखराज रत्न 3 नग, पन्ना रत्न 7 नग, पीले हीरे की अंगूठी एक नग चोरी हुई है।