11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूगर्भीय हलचल… आधा मिनट तक हिली धरती, खंडवा-बुरहानपुर में किए भूकंप के झटके महसूस

-जिले से 66 किमी दूर था भूकंप का केंद्र, 3.8 रिक्टर स्कैल पैमाना रही तीव्रता -घबराकर लोग निकले घर से बाहर, किशोर नगर में गिरा मकान का छज्जा

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 05, 2025

earthquake

खंडवा. भूकंप के झटके से गिरा मकान का छज्जा। इनसेट : महाराष्ट्र में रहा भूकंप का केंद्र।

जिले में बुधवार को भूगर्भीय हलचल से सनसनी फैल गई। रात 9.57 बजकर 25 सैकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 30 सैंकड तक धरती हिलती रही। धमाके की आवाज और कंपन महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए। शहर में पहली बार भूगर्भीय हलचल अधिकतर लोगों ने महसूस की। भूकंप का केंद्र खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 66 किमी दूर बुरहानपुर-महाराष्ट्र की सीमा मेलघाट था। इस दौरान 3.8 रिक्टर पैमाने पर तीव्रता महसूस की गई। एसडीएम खंडवा बजरंग बहादुर ने इसकी पुष्टी की है।

जिला मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि बारिश के दौरान इस तरह की भूगर्भीय हलचल महसूस की जाती है। भूकंप का असर बुरहानपुर और खंडवा जिले सहित खरगोन के महेश्वर और इंदौर जिले तक महसूस किया गया है। बुधवा रात 9.57 बजकर 25 सैकंड शुरू हुई भूगर्भीय हलचल 9.58 बजे तक चलती रही। इस दौरान बुरहानपुर सहित खंडवा जिले के सभी गांवों और शहर में भी हलचल महसूस की गई। धरती हिलते ही लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल पड़े। इसके बाद एक-दूसरे से फोन पर इसकी जानकारी भी लेते रहे। सोशल मीडिया पर भी जिले के हर गांव से भूकंप की सूचना ग्रामीण डालने लगे। किशोर नगर में नरेंद्र कुशाह के मकान का छज्जा गिर गया, कोई जनहानि नहीं हुई है।

एक साल में चौथी बार लगे भूकंप के झटके
जिले में पिछले एक साल में चौथी बार भूगर्भीय हलचल महसूस की गई है। पिछले साल 21 जून को सुबह 9.04 बजे भूगर्भीय हलचल महसूस की गई थी। तब भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर जलकुआं, रामपुर कलां रहा था। तब भी करीब 30 सैकंड का ट्रैमर बताया गया था, जिसकी तीव्रता 3.6 रिक्टर पैमाने पर थी। ये झटका जिले के करीब 60 से अधिक गांवों में महसूस हुआ था। इसके बाद 22 अक्टूबर को भी पंधाना तहसील के ग्राम जामलीखुर्द खापरी गांव में भूगर्भीय हलचल महसूस हुई थी। इसके बाद 1 नवंबर को ग्राम जामलीखुर्द खापरी गांव में दोपहर 2.10 बजे झटके महसूस किए गए। तब इसकी तीव्रता 0.3 रिक्टर स्कैल रही थी।

झटके महसूस होने पर ये रखे सावधानी
डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि अभी वर्तमान में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी के बीच मानसूनी तंत्र में सक्रियता बढऩे एवं भूमि के तापमान में बदलाव होने से इस प्रकार की परिस्थितियां बनने की संभावना है। अत: आमजन निम्न सलाह का पालन करें।
-घर में टांड़ (रेक) पर रखे भारी सामान को जमीन पर रखें।
-गमलों को दीवार पर न रखें।
-सभी आपातकालीन संपर्क नंबर (जैसे फायर ब्रिगेड, मेडिकल एवं पुलिस सहायता दल) को अपने मोबाइल में सुरक्षित करके रखें।
-उपयोग न होने की स्थिति में गैस सिलेन्डर एवं बिजली के स्विच बंद रखें।
-भूकंप का झटका महसूस होते ही तुरंत घर से बाहर निकलकर खुली जगह खड़े हो जाएं।

शाम को बदला मौसम, हुई तेज बारिश
पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसूनी गतिविधियों का असर लगातार जारी है। बुधवार को भी दिन में तेज धूप के बाद शाम को आसमान पर बादल छाए और कुछ देर तेज बारिश हुई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्थानीय सिस्टम के चलते बारिश हुई है। ग्राम केहलारी, जावर, खालवा ब्लॉक, पंधाना ब्लॉक में भी बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। बादलों और ठंडी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में भी 2.4-2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।