14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूड प्वाइजनिंग से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

फूड प्वाइजनिंग के बाद कई छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया...। दिनभर रहा अफरा-तफरी का माहौल...।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Geete

Nov 09, 2022

khandwa11_1.png

,,

खंडवा। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास में दूषित खाना खाने के बाद एक के बाद एक तीस छात्राओं की तबीयत (food poisoning) बिगड़ गई। खाना खाने के करीब दो घंटे बाद छात्राओं को तकलीफ होने लगी। किसी का सिर दुखने लगा तो किसी के पेट में दर्द शुरू हो गया था। कई छात्राओं को उल्टी भी होने लगी। करीब 30 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह 9वीं से लेकर 12वीं तक की छात्राएं थीं।

खंडवा के उत्कृष्ट स्कूल के छात्रावास में बुधवार को सुबह सभी छात्राओं को नाश्ता दिया था। सभी को सेव-नमकीन और जलेबी परोसी गई थी। इसके थोड़ी देर बाद उन्हें आलू-गोभी और टामाटर की सब्जी के साथ दाल, चावल और रोटी दी गई। भोजन करने के बाद जब सभी छात्राएं स्कूल पहुंची, लेकिन कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। सबसे पहले दो छात्राओं ने पेट में दर्द और तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। इसके आधे घंटे बाद एक के बाद एक 20 छात्राओं ने भी ऐसी ही शिकायत की। कुछ शिक्षिका छात्राओं को अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद अन्य छात्राओं को भी अधीक्षक पुनीत तिवारी ने अपने स्टाफ की मदद से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।

खंडवा उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक पुनीत तिवारी ने कहा है कि करीब पच्चीस छात्राओं के सिर व पेट दर्द की शिकायत मिलने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की तबीयत ठीक है।