16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

पुलिस अधिकारी, सेना जवान, डाॅक्टर व अन्य रूपों में बालिकाओं ने किया प्रदर्शन

जिला पुलिस व उदय सामाजिक विकास संस्था द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे 15 दिवसीय सृजन कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर किशोर कुमार सभा गृह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बालिकाओं ने कराटे आर्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, सेना जवान, डॉक्टर व अन्य रूपों में बालिकाओं ने प्रदर्शन किया है।

Google source verification

गुरुवार को सृजन कार्यक्रम के समापन पर मुय अतिथि उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा, मैनेजर एचआर सूर्य प्रकाश मीणा,भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मेनेजर दीपक सिंहा, भारतीय स्टेट बैंक चीफ मेनेजर आशीष सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे सहित लगभग 600 किशोर बालक व बालिकाएं उपस्थित रहे।