7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

fight for lavanya – लावण्या को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरीं छात्राएं

लावण्या आत्महत्या कांड को लेकर अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी-गिरफ्तार अभाविप पदाधिकारी को छोडऩे की भी की मांग

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 20, 2022

fight for lavanya - लावण्या को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरीं छात्राएं

लावण्या आत्महत्या कांड को लेकर अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन

खंडवा.
अभाविप कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के तंजावूर जिले में इसाई मिशनरियों द्वारा संचालित सेक्रेट हार्ड स्कूल में पढऩे वाली 12वीं की छात्रा लावण्या के आत्महत्या व अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में रैली निकाली। अभाविप जिला संयोजक शुभम पटेल ने बताया कि विरोध मार्च एसएन कॉलेज गेट से प्रारंभ होकर केवल राम चौराहा तक नारेबाजी करते हुए पहुंचा। केवल राम चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी देर तक नारेबाजी की जिसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
केवलराम चौक पर अभाविप के विभाग संयोजक शुभम सांवले ने संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि तमिलनाडु के तंजाबुर जिले में इसाई मिशनरियों द्वारा संचालित स्कूल द्वारा 12वीं की छात्रा लावण्या के धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया। जब उसने मना कर दिया तो विद्यालय द्वारा उसको मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा दी गई, जिसको वह सह न सकी व उसने आत्महत्या कर ली। जब उसके परिवारजनों व अभाविप के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार से न्याय की गुहार लगाई तो उसे नहीं सुना गया। चेन्नई में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहीं अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया व झूठे मुकदमे बनाए गए। इस पूरे मामले में तमिलनाडु सरकार व इसाई मिशनरियों की साठगांठ स्पष्ट दिखाई दे रही कि आरोपी नन को जमानत मिलना व इसके स्वागत में डीएमके विधायक का उपस्थित रहना इस बात की तरफ इंगित कर रहा है। हम शिक्षा के मंदिरों को मतांतरण का अड्डा नहीं बनने देंगे। जब तक लावण्या को न्याय नहीं मिल जाता एवं अभाविप कार्यकर्ताओं की रिहाई नही होती तब तक देश भर में इसी प्रकार के प्रदर्शन होते रहेंगे। प्रदर्शन में अभाविप की प्रांत कला मंच सह प्रमुख श्रद्धा भमोरे, नगर मंत्री हर्ष वर्मा, शुभम निकुम, शुभम वासले, प्रज्ञा कानूनगो, दीपशिखा विवाल, साक्षी उपाध्याय, मोक्षिता चोरे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।