13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

लाड़लियों के उत्पीड़न की इस इंतहा पर भी सरकार चुप – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

एक्स पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी ट्वीट किया है। लिखा है कि खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई है! बेहोशी की हालत में उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी! बताया जा रहा है दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला, इससे बच्चादानी ही बाहर निकल गई! बर्बर अत्याचार की इस हद ने 'आदिम युग के जंगलराज' को भी पीछे छोड़ दिया है! दुस्साहस की ऐसी पराकाष्ठा तभी हो सकती है, जब प्रदेश में कानून का डर खत्म हो गया हो! लाड़लियों के उत्पीड़न की इस इंतहा पर भी सरकार चुप है!

Google source verification

– प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित बन गया है – कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला

– खालवा में गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने महिला के साथ हुई हैवानियत को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक वीडिया जारी किया है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि जिले के आदिवासी क्षेत्र खालवा के ग्रामीण इलाके में महिला के साथ गैंग रेप और उसके बाद शरीर का अंग बच्चादानी निकाल कर फेंकना एक पाशविक कृत्य है। प्रदेश में किस तरह जंगल राज चल रहा है इसका एक और उदाहरण है। महिलाएं ,छोटी छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित बन गया है। सरकार मौन और मूकदर्शक बनी है।