
शहर के शेर तिराहे पर सड़क के बीच भारत सरकार लिखी कार से जाम लग गया
खंडवा. शहर के शेर तिराहे पर सड़क के बीच भारत सरकार लिखी कार से जाम लग गया। आधे घंटे तक कार खड़ी रही। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। गिदवानी मार्केट तक वाहन खड़े हो गए, लेकिन अधिकारी व ड्राइवर की हठधर्मिता की उन्होंने कार को हटाया तक नहीं। शहर की यातायात व्यवस्था आम जनता के भरोसे है। यह इसलिए की जाम लगने पर ट्रैफिक थाने के पुलिसकर्मी नहीं पहुंचते हैं। लोगों को ही मशक्कत करना पड़ती है। शनिवार को कुछ ऐसा ही शेर तिराहे पर देखने को मिला। यहां शेर तिराहे पर मिठाई की दुकान के सामने सड़क के बीच एक भारत सरकार लिखी हुई कार खड़ी थी। इससे यहां जाम लग गया। अपने वाहन खड़े कर लोगों ने मिठाई दुकान में जाकर कहा कि कार हटवाओ। उन्हें यहा जवाब दिया गया कि कार किसकी है यह पता नहीं। इसके बाद लोग पास ही में अनाज व्यवसायी की दुकान भी गए लेकिन यहां भी यही जबाव मिला। लोग थक हारकर अधिकारी व कार ड्राइवर को कोसते हुए वहां से वाहन निकालते रहे। यहां करीब आधे घंटे तक लोग परेशान होते रहे लेकिन कार नहीं हटाई गई।
बाइक खड़ी करने पर बन जाता है चालान
बांबे बाजार से घंटाघर, नगर निगम और शेर तिराहे तक मप्र शासन और भारत सरकार लिखे वाहन नो पार्किंग में खड़े हुए देखे जा सकते हैं। इन पर कार्रवाई नहीं की जाती, लेकिन बाजार में खरीदी करने आने वाले बाइक सवार को नो पार्किंग में बाइक खड़ा करना भारी पड़ जाता है। ट्रैफिक पुलिस बाइक जब्त कर थाने ले जाती है। चालान बनाने के बाद ही बाइक को छोड़ा जाता है।- मुख्य मार्ग और बाजार में सड़क पर कार खड़ी करने की जानकारी मिली है। आवागमन में बाधक बन रही कारों पर कार्रवाई करने के लिए सूबेदार को निर्देश दिए है। कार किसी की भी अगर वह नियम विपरीत और नो पार्किग में खड़ी है तो कार्रवाई की जाएगी। - आनंद सोनी, ट्रैफिक डीएसपी
Published on:
08 Oct 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
