
लापरवाही की भेंट चढ़ा हनुवंतिया का क्रूज और हाउस बोट, आंधी की चपेट में आकर डूब गया, करोड़ों का नुकसान
मध्य प्रदेश के स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर खंडवा जिले में स्थित पर्यटन स्थल हनुवंतिया में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया हाउस बोर्ड और क्रूज लापरवाही की भेंट चढ़ गया। दरअसल, रविवार रात को इलाके में तेज हवा के साथ आंधी चली चली थी, जिसके चलते नर्मदा नदी के इंदिरा सागर में तेज लहरें चलने लगीं। इन तेज लहरों की चपेट में आने से करोड़ों कूपए खर्च कर बनाए गए हाउस बोट और क्रूज नर्मदा नदी के पानी में समा गए।
बताया जा रहा है कि, क्रूज और हाउस बोट को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया था, जिसकी वजह से वो हादसे का शिकार होकर पानी में समाई हैं। वहीं, हनुवंतिया की प्रशासनिक टीम ने इसकी सूचना सोमवार को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम को दी, इसके बाद आज शाम तक टेक्नीकल टीम हनुवंतिया जाकर हाउस बोट और क्रूज को निकालने और उसे सुधारने की कवायद में जुट गई है।
अगले महीने आठवां जल महोत्सव !
मध्य प्रदेश में स्थित हनुवंतिया को एमपी का स्विट्जरलैंड और मिनी गोवा के नाम से पहचाना जाता है। संभावना जताई जा रही है कि, यहां अगले महीने में आठवां जल महोत्सव शुरू हो सकता है। लेकिन इससे पहले ही पर्यटन स्थल हनुमंतिया से बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। ऐसे में हाउस बोट और क्रूज डूबने से राज्य सरकार को पहले ही करोड़ों का नुकसान हो चुका है। अगर महोत्सव के समय पर्यटकों को इनकी सुविधा नहीं मिली तो प्रदेश को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा।
Updated on:
26 Sept 2023 07:42 pm
Published on:
26 Sept 2023 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
