
खंडवा : बारिश के दौरान तीन पुलिया के नीचे तेज बहाव के कारण परेशान बाइक सवार।
चालू सीजन में खंडवा में पहली बार 4 जुलाई को झमाझम बारिश रिकार्ड हुई है। एक ही दिन ऐसी बारिश हुई कि पिछले साल का रिकार्ड से कई गुना अधिक बारिश हुई। प्रशासन ने नगर, ग्रामीण समेत ओंकारेश्वर में अफसरों को किया अलर्ट है। पिछले साल 4 जुलाई के दिन 1.2 मिमी बारिश हुई थी। जब कि इस वर्ष 47.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। निचले एरिया में जल भराव हो गया है।
जिले में बीते 24 घंटे के भीतर झमाझम बारिश हुई है। शनिवार को 47.8 मिलीमीटर यानी 1.88 इंच वर्षा रिकार्ड की गई है। पिछले वर्ष इसी दिन दर्ज 1.2 मिलीमीटर वर्षा की तुलना में करीब 39.83 गुना अधिक रिकॉर्ड हुई है। बीते चौबीस घंटे के भीतर रात को बारिश के साथ दोपहर तक रिमझिम वर्षा हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अलग-अलग जगहों पर वर्षा रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जिला प्रशासन ( भू-संसाधन प्रबंधन ) की रिपोर्ट के अनुसार खंडवा जिले में चार जुलाई को बीते 24 घंटे के भीतर झमाझम बारिश हुई है। 47.8 मिली मीटर यानी 1.88 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। जो पिछले साल इसी दिन 1.2 मिली मीटर की तुलना में करीब 39.83 गुना अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 4 जुलाई 2तक की कुल औसत वर्षा 100 से 120 मिलीमीटर के बीच दर्ज की गई है, जो गत वर्ष 4 जुलाई 2025 तक की कुल वर्षा से अधिक है।
खंडवा तहसील में इस अवधि में 108.0 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 105.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। हरसूद में इस वर्ष 120.0 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो गत वर्ष के 90.0 मिलीमीटर से अधिक है। पुनासा में 100.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि गत वर्ष 80.0 मिलीमीटर हुई थी। वर्तमान में जिले की कुल वर्षा औसत से काफी कम है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में मानसून की शुरूआत बेहतर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।
सुबह तेज बारिश के दौरान तीन पुलिया में पानी का बहाव तेज रहा। बीती रात बारिश के कारण शहर के निचले एरिया में नालियों और गलियों में जल जमाव की स्थित बनी। हालांकि बारिश बंद होने से पानी बह गया। प्रशासन ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर किया है।
Updated on:
05 Jul 2026 12:20 pm
Published on:
05 Jul 2026 12:19 pm
