19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल संकट : ट्राइबल मंत्री शाह के गृह जिले में आदिवासी हॉस्टलों में पेयजल का संकट

जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह के गृह जिले के हॉस्टलों की व्यवस्थाएं अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई हैं। चालू शैक्षणिक सत्र में एक जुलाई से बच्चे आएंगे। लेकिन अभी तक तैयारियां कुछ भी नहीं है।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 19, 2026

Water crisis

खंडवा : मंत्री के गृह जिले के हॉस्टलों में पेयजल संकट, टैंकर से टंकी में भर रहे पानी

जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह के गृह जिले के हॉस्टलों की व्यवस्थाएं अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई हैं। चालू शैक्षणिक सत्र में एक जुलाई से बच्चे आएंगे। लेकिन अभी तक तैयारियां कुछ भी नहीं है। शिक्षक हॉस्टलों में बैठकर गपशप और मोबाइल चैटिंग में मशगूल हैं। कुछ में तो कर्मचारी ही नहीं आ रहे हैं।

आदिवासी हॉस्टल-आश्रमों में अधूरी तैयारी

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश हॉस्टलों में तैयारी अधूरी है। कई हॉस्टलों में बोरिंग सूख गए है। जलस्तर नीचे खिसकने से पंप पानी छोड़ दिए। यह हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि गुरुवार दोपहर पत्रिका के कैमरे में कैद हुई तस्वीरें खुद ब खुद बया कर रहीं हैं। प्रस्तुत है शहर व ग्रामीण क्षेत्र के छह हॉस्टलों की रिपोर्ट ।

खालवा : टैंकर से हॉस्टल की टंकी में चढ़ा रहे पानी

वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट कन्या हॉस्टल खालवा में बोर सूख गया है। पंप पानी देना छोड़ दिया है। अधीक्षक ने टैंकर बुलाकर पंप से टंकी में चढ़ाया गया। एक जुलाई तक जलस्तर नहीं बढ़ा तो पचास सीटर इस हॉस्टल में बच्चों को पानी की दिक्कत होगी।

लालचौकी : गंदगी , सिर्फ 15 मिनट आ रहा पानी

100 सीटर सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास लालचौकी में सिर्फ 15 मिनट पानी आ रहा है। यहां पर अभी पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 30 जून तक प्रशिक्षण चलेगा। परिसर में गंदगी का अंबार है। बोर में सिर्फ आधे घंटे तक पानी आता है। दूसरी मंजिल पर पानी नहीं चढ़ता है। निगम का टैंकर बुलाया गया है। अधीक्षक शिवदत्त मणिक का कहना है कि प्रशिक्षण कार्य के दौरान गंदगी फैली है। सफाई कराएंगे।

सर्किट हाउस : उत्कृष्ट बालक छात्रावास का सूखा बोर

50 सीटर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का बोर सूख गया है। 15 से 20 मिनट पानी आता है। पियून गजानंद ने बताया कि छात्रावास के मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है। पंप का पानी सूख गया है। एक जुलाई से बच्चे आएंगे। हॉस्टल में ताला लगा था। अधीक्षक भी नहीं थे। परिसर में गंदगी फैली हुई है।

खंडवा : सीनियर बालक छात्रावास में पानी का संकट

सीनियर बालक छात्रावास प्राचीन में बोर सूख गया है। पानी को लेकर स्टाफ चिंतित है। एक जुलाई से बच्चों के आने का इंतजार है। रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है। पियून दिलीप कास्डे ने बताया कि अधीक्षक आए थे, कुछ देर से पहले गए हैं। तीन दिन से बोर सूख गया है। पानी की दिक्कत होने लगी है।

खंडवा : अंग्रेजी हॉस्टल में कचरे के बीच खेल-कूद उपकरण

100 सीटर अंग्रेजी बालक आवासीय हॉस्टल का निर्माण अभी फाइनल नहीं हुआ है। दरवाजे लगाने का कार्य चल रहा है। बोर सूखने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार दोपहर अधीक्षक रवि पांडेय नहीं थे। तीन शिक्षिकाएं एक कक्ष में मोबाइल में मशगूल रहीं। परिसर में खेल-कूद के उपकरण कचरे के बीच खराब हो गए हैं। महिला शिक्षकों ने बताया कि अधीक्षक ओंकारेश्वर गए हुए हैं।

खंडवा : प्रवेश प्रक्रिया चल रही, अधीक्षक गायब

50 सीटर प्री-मैट्रिक विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ बालक छात्रावास का बुराहाल है। चालू शैक्षणिक सत्र के लिए तैयारियां अधूरी है। गुरुवार दोपहर महिला कर्मचारी उमा उपस्थित रहीं। बताया कि अधीक्षक कहीं गए हुए हैं। पानी की टंकी खाली है। बोर सूख गया है। इससे पानी की दिक्कत है। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अधीक्षक के आने के बाद प्रवेश होगा।

इनका कहना : बीबी सिंह, प्रभारी सहायक आयुक्त

एमएलबी परिसर में स्थित ट्राइबल छात्रावास में बोरिंग सुधार का कार्य कराया गया है। शेष में सुधार के लिए इंजीनियर्स से चर्चा की गई है। जल्द व्यवस्था कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग