18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनजातीय कार्य विभाग : शिक्षकों का टोटा…फिर भी प्रतिनियुक्ति पर ट्राइबल के 60 शिक्षक

चालू शैक्षणिक सत्र 2026 में जनजातीय कार्य विभाग में 250 से अधिक शिक्षकों की कमी है। जबकि विभाग के 60 शिक्षक एजूकेशन विभाग में पांच साल से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक आयुक्त ट्राइबल ने विभागीय पीएस को पत्र लिखा है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 18, 2026

Tribal Department

खंडवा : जनजातीय कार्य विभाग में शिक्षकों की कमी है, फिर भी एजूकेशन विभाग में 60 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं photo ai

चालू शैक्षणिक सत्र 2026 में जनजातीय कार्य विभाग में 250 से अधिक शिक्षकों की कमी है। जबकि विभाग के 60 शिक्षक एजूकेशन विभाग में पांच साल से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक आयुक्त ट्राइबल ने विभागीय पीएस को पत्र लिखा है।

ट्राइबल के 60 शिक्षक एजूकेशन में बढ़ा रहे

चालू शैक्षणिक सत्र में जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में शिक्षको की कमी है। रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां करने की तैयारियां शुरू हो गई है। जबकि ट्राइबल के 60 शिक्षक शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। इन शिक्षकों की वर्ष 2019 में दो साल के लिए प्रतिनियुक्ति दी गई थी। पांच साल बीतने के बाद भी मूल विभाग में वापस नहीं आ सके हैं। मामले में प्रभारी सहायक आयुक्त बजरंग बहादुर सिंह ने शासन को पत्र भेजा है।

250 अतिथि शिक्षकों को रखने की तैयारी

जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में 1149 शिक्षक हैं। इसके अलावा 250 से अधिक अतिथि शिक्षक रखे जाते हैं। इसके बावजूद ट्राइबल विभाग के साठ शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर हैं। प्रतिनियुक्ति वाले अधिकतर शिक्षक शहरी क्षेत्र में कार्यरत हैं। जबकि ट्राइबल में शिक्षकों की कमी है। मामले में प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्राइबल मंत्री निज सहायक, पीएस, कलेक्टर को पत्र भेजा है।

हॉस्टलों में लंबे समय जमें 85 शिक्षक

जनजातीय कार्य विभाग में 4 साल से 10 साल तक 85 शिक्षक हॉस्टलों में जमें हुए हैं। जबकि अधिकतम तीन का समय निर्धारित है। स्कूलों में पढ़ाने की बजाए हॉस्टलों के प्रबंधन में लगे हुए हैं। इनका मामला प्रभारी मंत्री के पास पहुंचा है।

डीडीओ पावर बदला फिर भी जारी हो रहा वेतन

जनपद पंचायत खालवा का डीडीओ कोड सहायक आयुक्त को शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बावजूद 408 शिक्षकों का वेतन खालवा जपं से जारी हो रहा है। इसमें 247 प्राथमिक व 134 माध्यमिक और 27 उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं। कागज पर डीडीओ पॉवर बदलने के बाद भी ब्लाक मुख्यालय से वेतन जारी हो रहा है।

इनका कहना : बीबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी एसी

ट्राइबल के करीब साठ शिक्षक लंबे समय से स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर हैं। शासन को पत्र भेजा गया है। मार्ग दर्शन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीडीओ के मामले में विभाग को पत्र लिखेंगे।