17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सक्षम आंगनबाड़ी : 4 साल से पोषण वाटिका का ढांचा अधूरा, फेस-2 में दो साल से बजट का इंतजार

अकांक्षी जिला खंडवा को कुपोषण मुक्त करने कई योजनाएं संचालित हैं। जिम्मेदार संरचनाओं का ढांचा विकसित करने में पीछे हैं। केंद्रों में लक्षित पोषण वाटिका, हार्वेस्टिंग, बिजली, पानी जैसी मूलभूत संरचनाएं अधूरी हैं।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 17, 2026

Saksham Anganwadi

खंडवा : सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पोषण वाटिका का निर्माण

अकांक्षी जिला खंडवा को कुपोषण मुक्त करने कई योजनाएं संचालित हैं। जिम्मेदार संरचनाओं का ढांचा विकसित करने में पीछे हैं। केंद्रों में लक्षित पोषण वाटिका, हार्वेस्टिंग, बिजली, पानी जैसी मूलभूत संरचनाएं अधूरी हैं।

पहले चरण में पंचायतों को 1.50 करोड़ जारी्

वर्ष 2022-23 में पहले चरण में 1682 में से 588 केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। केंद्रों पर टीवी, आरओ, बिजली के साथ ही पोषण वाटिका, रैन वाटर हार्वेस्टिंग का ढांचा तैयार करना है। लेकिन अभी तक टीवी, आरओ लगाकर इतिश्री कर ली। ज्यादातर में बिजली के अभाव में बंद हैं। पोषण वाटिका, वाटर हार्वेस्टिंग विकसित करने पंचायतों में 1.50 करोड़ रुपए राशि जारी है। जिम्मेदारों की शिथिलता के चलते चार साल बाद भी अभी 150 से अधिक केंद्रों में में निर्माण कार्य अधूरा है।

दूसरे चरण में दो साल से बजट का इंतजार

वर्ष 2024-25 में दूसरे चरण में 191 केंद्रों का लक्ष्य है। एक साल बीत गए, अभी तक फील्ड कार्य शुरू करने बजट का इंतजार है। दावा है कि पहले चरण में लक्षित केंद्रों पर टीवी व आरओ का कार्य पूर्ण हो गया है। दूसरे चरण में बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएंगे।

पांच साल में 46.3 फीसदी कार्य

पांच साल में अभी तक सिर्फ 46.3 फीसदी कार्य हुआ है। शेष कार्य निर्माणाधीन का दावा किया जा रहा है। कुछ केंद्रों पर पोषण वाटिका विकसित करने की जगह ही नहीं है। पोषण वाटिका विकसित करने लक्षित केंद्रों की पंचायतों को 10-10 हजार रुपए जिला पंचायत से जारी किया गया है। इसकी मॉनीटरिंग पंचायत एवं महिला बाल विकास को करना है।

फैक्ट फाइल

वर्ष 2022-23 : पहला चरण

588 लक्षित सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र

577 पोषण वाटिका

581 रेन वाटर हार्वेस्टिंग

575 आरओ

577 टीवी

वर्ष 2024-25 : दूसरा चरण 191 लक्षित केंद्र

00 पोषण वाटिका

00 रैन वाटर हार्वेस्टिंग

102 आरओ

109 टीवी

इनका कहना : रत्ना सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी

सक्षम केंद्रों पर टीवी व आरओ लगाए गए हैं। पोषण वाटिका व हार्वेस्टिंग निर्माण का कार्य चल रहा है। प्रगति बढ़ाने सतत निगरानी की जा रही है।