6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाएं अन्यथा कटेगा वेतन

कोविड-19 वैक्सीनेशन-लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी-हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स से आगे निकले बुजुर्ग-17760 बुजुर्ग लगवा चुके टीका, शासकीय कर्मचारियों से ज्यादा संख्या

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 22, 2021

कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाएं अन्यथा कटेगा वेतन

खंडवा. जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंदपुरी महाराज ने सोमवार को जिला अस्पताल के बी-ब्लॉक में टीकाकरण कराया। उन्होंने सेल्फी लेकर लोगों से टीकाकरण करवाने का आह्वान भी किया।

खंडवा.
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर बुजुर्गों के टीकाकरण का ग्राफ हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स से ज्यादा है। हालांकि रोजाना तय किए जा रहे लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण अभी भी नहीं हो रहा है। जिसको लेकर कलेक्टर अनय द्विवेदी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में नाराजगी भी जताई है। उन्होंने लक्ष्य से कम टीकाकरण होने पर संबंधितों के वेतन काटने को भी कहा है। सोमवार को कुल 41 केंद्रों पर 3925 हितग्राहियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 3026 हितग्राहियों ने टीकाकरण कराया। इसमें सर्वाधिक संख्या बुजुर्गों की 2487 रही।
सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर अनय द्विवेदी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समय पर टीकाकरण करने को कहा है। उन्होंने कहा कोविड वैक्सीनेशन निर्धारित लक्ष्य जितना कम होगा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का वेतन उसी अनुपात में काटा जाएगा। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन 2-3 बार अपने सभी बीएमओ से वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी लेकर उपलब्ध कराएं तथा जितना लक्ष्य दिया गया है, उतने लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्यत: किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सीइओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर राजेश जैन, सीएमएचओ व जिला टीकाकरण अधिकारी वैक्सीनेशन की प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे।
1.19 लाख बुजुर्गों को लगान है टीका
सोमवार को कुल 41 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 3925 हितग्राहियों में से 3026 ने टीका लगवाया है। इसमें 68 हेल्थ वर्कर्स ने पहला, 20 ने बूस्टर डोज लगवाया है। वहीं, 61 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहला और 208 ने दूसरा डोज लगवाया। 45-59 वर्ष आयु वाले 182 लोगों ने टीकाकरण करवाया। सर्वाधिक टीकाकरण 2487 बुजुर्गों का हुआ है। अब तक हुए टीकाकरण में 17760 बुजुर्ग टीका लगवा चुके है। जिले में कुल 1.19 लाख बुजुर्गों को टीका लगाया जाना है।
ये है टीकाकारण की स्थिति
5576 हेल्थ वर्कर्स ने लगवाया पहला डोज
3777 हेल्थ वर्कर्स लगवा चुके बूस्टर डोज
4959 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा पहला टीका
2323 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही लगवाया दूसरा डोज
1428 हितग्राही 45-59 साल वाले लगा चुके टीका
17760 बुजुर्गों ने करवाया टीकाकरण
36223 कुल टीकाकरण की स्थिति