17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह पर भड़की कांग्रेस, इस्तीफे के साथ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

Minister Vijay Shah : कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। खंडवा में कांग्रेस ने इस्तीफे के साथ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 15, 2025

Operation Sindoor

खंडवा. मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करतीं महिला नेत्री।

Minister Vijay Shah : मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और हरसूद से भाजपा विधायक विजय शाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूरे देश में आक्रोश है। कांग्रेस समेत आमजन भी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते खंडवा में महिला कांग्रेस ने इस मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी से कांग्रेस नाराज। भाजपा कार्यालय के पास मंत्री विजय का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें इस्तीफे और देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई।

कांग्रेस की मांग

बुधवार शाम महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रचना तिवारी और शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि मंत्री विजय शाह को मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाए और सेना की कर्नल पर अभद्र टिप्पणी को लेकर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए।

ज्ञापन के बाद महिला कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के पास मंत्री विजय शाह का पुतला भी दहन किया गया। इसके पूर्व पुतला दहन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन की मांग कर रहे थे। पुलिस का कहना था कि इसकी अनुमति नहीं ली गई है। हालांकि बाद में भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों, नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर, आलोकसिंह रावत, हुकुम मेलुंदे, प्रमांशु जैन, अमित मिश्रा, शराफत खान, मोइज खान, रतन सक्सेना, शहजाद पंवार, अब्दुल कादिर, नरसिह्मा सहित अन्य मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान एक भी वरिष्ठ कांग्रेसी नजर नहीं आया।