
Independence Day 76th : Independence Day echoes with the national flag
खंडवा. आजादी का 76 वां महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ चहुंओर आजादी के तराने गूंज रहे हैं। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनेगा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त चलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तीन लाख से ज्यादा घरों पर एक साथ तिरंगा है। लगाए गए हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से नगर निगम, पंचायतसमेत अन्य सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं ने करीब तीन लाख तिरंगा की डिमांड की है। नगर निगम ने एक लाख और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक लाख 70 हजार तिरंगा की मांग की है। इसके अलावा संस्कृति विभाग ने चालीस हजार तिरंगा भेजा है। पिछले साल की तरह इस साल भी समूहों द्वारा तैयार किए गए तिरंगा की बाजार में धूम है। इस बार समूहों के तिरंगे को पोस्ट ऑफिस द्वारा विक्रय किए जा रहे हैं।
रविवार को तिरंगा अभियान का शुभारंभ पुलिस परेड ग्राउंड से हुआ। रैली ग्राउंड से शुरू होकर इंदिरा चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए केवलराम पेट्रोल पंप, घंटाघर, बाम्बे बाजार, नगर निगम चौराहे पहुंची। यहां से जलेबी चौक, कहारवाड़ी सहित विभिन्न चौराहे से होते हुए पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची। शुभारंभ पर अफसरों ने राष्ट्रीयता के भाव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान महापौर अमृता यादव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एसपी सत्येन्द्र शुक्ला समेत अन्य ने हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेरित और राष्ट्रीयता का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट्स समेत स्कूली छात्र तिरंगा लेकर आजादी के जश्न में शामिल हुए।
कलेक्टर ने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील कीरैली के दौरान कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने हर घर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के समूह द्वारा झंडे बनाए जा रहे हैं। यदि कोई खरीदना चाहता है तो वह पोस्ट ऑफिस में जाकर भी खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि झंडा फहराने के लिए प्रत्येक नागरिक को झंडा संहिता का अनुपालन करना आवश्यक है। झंडा उतारने के बाद किसी भी नागरिक द्वारा इसे फेंका नहीं जाएगा। उसे सम्मान के साथ फोल्डर बनाकर रखा जाना आवश्यक है। हर घर पर झंडा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाया जाना निषेध होगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।
आकर्षण का केंद्र रही रैली
परेड ग्राउंड से शुरू हुई तिरंगा रैली आकर्षण का केंद्र रही। शहर के बाम्बे बाजार में रैली पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में महापौर,कलेक्टर, एसपी के साथ ही जिपं सीइओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, सहायक कलेक्टर अंशु जावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर, डीइओ पीएस सोलंकी, सीएसपी पूनमचंद यादव, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण शामिल रहे।
Published on:
14 Aug 2023 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
