
MP News: मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है। आए दिन प्रदेश में तेजी से अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच खंडवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हरसूद सीएमओ मोनिका पारधी पर तीन राउंड फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की है।
जानकारी के मुताबिक, हरसूद सीएमओ मोनिका पारधी ने विशाल नाम के युवक को काम से निकाल दिया था। जिसका बदला लेते हुए विशाल ने देशी पिस्टल से सीएमओ पर तीन राउंड गोली चला दी। वहीं पास में ही मौजूद को एक कर्मचारी को पिस्टल के बट में मारा है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, विशाल के निशाने पर सीएमओ मोनिका पारधी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई।
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। एक कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, हरसूद विधानसभा से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह विधायक हैं।
Updated on:
02 Sept 2024 02:21 pm
Published on:
02 Sept 2024 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
