किल्लौद ब्लॉक के ग्राम सोमगांव खुर्द में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित तीन दिनी विराट कन्या कौशल शिविर का समापन रविवार को हुआ। विदाई की बेला में विभिन्न गांवों से आईं देवकन्याएं भावुक हो उठी, कईयों की आंखों से आंसू भी बह निकले। सभी देवकन्याओं ने सीखे हुए ज्ञान को अपने अपने गांवों में फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 500 किशोर, किशोरियों ने गुरुदीक्षा भी ली।
सोमगांव में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में कन्याओं ने स्वालंबन, आत्मरक्षा, गायत्री यज्ञ, गायत्री मंत्र सहित अध्यात्म का ज्ञान लिया। शिविर में खंडवा जिला सहित हरदा, खिरकिया, सिराली से भी कन्याएं शामिल हुई। अंतिम दिन योग प्राणायाम की कक्षा मोहनसिंह चौहान पूर्व ट्रस्टी खंडवा द्वारा लेकर जीवन में प्राणायाम, योग के लाभ बालिकाओं को बताए। स्वल्पाहार के पश्चात मूंदी शक्तिपीठ से पधारे डॉ. मधुसूदन गीते द्वारा पंच कुंडी यज्ञ एवं 500 किशोर, किशोरियों को गुरु दीक्षा संपन्न कराई गई। भारतीय संस्कृति के जिला संयोजक सुखपालसिंह पंवार द्वारा संकल्प गोष्ठी लेकर कन्याओं संकल्प कराया गया।
ग्रामीणों ने भी नम आंखों से दी विदाई
समापन अवसर पर समस्त ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्णिमा पंवार एवं बाहर से आई कन्याओं को नम आंखों से भाव पूर्ण विदाई दी गई। तीन दिवसीय विराट कन्या कौशल शिविर के सूत्रधार डॉ. अजय लाड़ एवं बृजेश पटेल रहे। शिविर में ग्राम के मांगीलाल निकुम, नरेंद्र निकुम, रामदास, रामविलास, हरिशंकर पटेल, मुकेश पटेल, अनोपसिंह, शिवकन्या, गिरिजा आदि ग्रामीणों ने तन मन से सहयोग दिया। शिविर संयोजक प्रेमनाराय निकुम द्वारा आभार व्यक्त किया। संचालन सुखपालसिंह पंवार द्वारा किया गया। अंतिम भोजन प्रभारी अनिल राठौर को भी समस्त ग्रामीणों द्वारा साधुवाद देकर आभार व्यक्त किया।