8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

कन्या कौशल शिविर… सुबह 5.30 बजे योग प्राणायाम से शुरू हो रहा देव कन्याओं का दिन

-तीन दिवसीय शिविर में समाज और राष्ट्र निर्माण के गुण सीख रहीं बालिकाएं -रात्रि में गांव-गांव नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, अंधविश्वास को लेकर जागरुकता का आयोजन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 25, 2025

किल्लौद ब्लॉक के सोमगांव खुर्द में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में तीन दिवसीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन शनिवार को देवकन्याओं का दिन प्रात: जागरण 4.30 बजे से होकर 5.30 बजे योग प्राणायाम से शुरू हुआ। योग सविता, तनु पाटीदार द्वारा कराया गया। वहीं, शिविर में राष्ट्र और समाज जागरण को लेकर गायत्री परिजनों के उद्बोधन भी हुए। साथ ही रात्रि में गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, अंध विश्वास को लेकर जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

गायत्री परिवार के डॉ. अजय लाड़ ने बताया कि शनिवार सुबह 6.30 बजे गुरुदेव की आवाज में समस्त बालिकाओं को गायत्री मंत्र की उपासना बड़वाह गायत्री परिवार की बेटियों द्वारा कराई गई। स्वल्पाहार के बाद व्यक्तित्व निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, माताजी की जन्मशब्दी पर्व को लेकर अवगत कराया गया। गायत्री परिवार राष्ट्रीय स्वयं सेविका कन्या संस्कृत की संयोजक पूर्णिमा पंवार द्वारा नारी जागरण एवं कन्याओं की भागीदारी, माताजी की जन्म शताब्दी पर अपने विचार व्यक्त किए। रात 8 बजे गायत्री परिवार खरगोन के जिला समन्वयक जेएल मुजाल्दे द्वारा वर्तमान समाज निर्माण, राष्ट निर्माण में युवाओं की क्या भूमिका होना चाहिए विषय पर गुरुदेव के संदेशों से अवगत कराया गया ।

नाटक, प्रज्ञा गीत, प्रोजेक्टर से किया जागरूक
डॉ. लाड़ ने बताया रात्रि में प्रत्येक गांव में मंचीय कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, अंधविश्वास को लेकर लघु नाटिकाएं, प्रज्ञा गीत व प्रोजेक्टर के माध्यम से जागृत किया जा रहा है। कार्यक्रम संचालक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक सुखपाल सिंह पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। शिविर का समापन रविवार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। प्रेमनाराय निकम द्वारा शांति पाठ किया। कार्यक्रम के सहयोगी निर्मल निकम, मांगी लाल, अनोपसिंह, जयनारायण, रामदास एवं सूरज भंवरे सहित समस्त ग्रामवासी सहयोगी बने।