
नागपुर-रीवा हाईवे के डिवाइडरों की हरियाली सूख गई है।,नागपुर-रीवा हाईवे के डिवाइडरों की हरियाली सूख गई है।,नागपुर-रीवा हाईवे के डिवाइडरों की हरियाली सूख गई है।
खंडवा. खंडवा-बैतूल हाइवे निर्माण के बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण की कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है। शहर के बायपास एरिया में आने वाले 15 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। बायपास के लिए देशगांव से रूधि तक 505 किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई। इसके लिए भू-अर्जन अधिकारी ने 26 करोड़ से ज्यादा का अवॉर्ड पारित किए। भू-स्वामियों के मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भू-स्वामियों के बैंक अकाउंट संग्रहित किए जा रहे हैं।
भू-स्वामियों को भूमि खाली करने की नोटिस
भू-अर्जन अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने अधिग्रहीत भूमि को पजेशन में लेने के लिए भू-स्वामियों को 60 दिन के भीतर भूमि खाली करने की नोटिस जारी की है। खंडवा-बैतूल हाइवे निर्माण के लिए खंडवा तहसील क्षेत्र में देशगांव से रुधि तक भूमि अधिग्रहण किया है। इसके लिए संबंधित ग्रामों में किसान 505 की 11.8675 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। निजी भूमि के लिए 26 करोड़ 13 लाख 87507 रुपए भू-स्वामियों के लिए अवार्ड पारित किया गया है। किसानों के खाते में मुआवजा भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
15 गांवों में आपत्तियों की सुनवाई पूरी
हाइवे के बायपास निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि में भू-स्वामियों के आपत्तियों की सुनवाई पूरी हो गई है। देशगांव से लेकर रूधि के बीच आने वाले गांवों की लिस्ट में बडगांव माली, नहाल्दा, सिहाडा, मथेला,गोकुलग्राम, पिपलयातहार, सुरगांव माली, देवलमाफी, टेमीकला, देशगांव आदि 15 गांवों की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
फैक्ट फाइल
505कुल किसान
11.8675 हेक्टेयर अधिग्रहीत भूमि
26,13,87,507पारित अवार्ड
आपत्तियों की सुनवाई होने के बाद अवार्ड वितरण की कागजी प्रक्रिया चल रही है। भूमि पजेशन में लेने भू-स्वामियों को सूचना दी गई है। निर्धारित समय पर जमीन कब्जा लेकर एनएचआइ को दी जाएगी।
अरविंद सिंह चौहान, एसडीएम, खंडवा
Published on:
17 Feb 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
