खंडवा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को महिला सम्मेलन को संबोधित करने खंडवा पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहर में रोड शो किया। स्वागत में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी, नगर निगम कार्यालय से घंटाघर होते हुए काफिला बाम्बे बाजार पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिलाओं समेत व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान बाम्बे बाजार में कई जगहों पर मुख्यमंत्री को व्यापारी समेत अलग-अलग समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। केवल राम तिराहे पर मशीन से फूलों की वर्षा की। बाम्बे बाजार से रेलवे रोड तक पहुंचने में सीएम को आधे घंटे लगे। मुख्यमंत्री के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक देवेन्द्र वर्मा, जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कलेक्टर अनूप कुमार और एसपी सत्येन्द्र शुक्ल भी काफिला के साथ मौजूद रहे।
महापौर ने किया स्वागत
नगर निगम के सामने मंच पर सीएम का काफिला रुका। यहां महापौर अमृता यादव ने मंच पर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें कई स्मृत चिह्नि भेंट किए। इसके बाद काफिला महिला सम्मेलन में पहुंचा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।