6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

खंडवा कोल्टस ने आरसीसी को छह विकेट से हराया

तनु को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

Google source verification

खंडवा. सांसद कप खेल महोत्सव में सोमवार को खंडवा कोल्टस और आरसीसी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें खंडवा कोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। आरसीसी की टीम को 14 ओवरों में 59 रन पर ऑल आउट कर लिया। आरसीसी की ओर से नीलेश ने 21, मोइन ने 17 रन बनाए। खंडवा कोल्टस की ओर से तनु ने पांच विकेट लिए। जवाब में बैटिंग करने उतरी खंडवा कोल्टस की टीम ने 6.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 65 रन बनाते हुए यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। जिसमें तनु ने 40 रन का योगदान दिया। आरसीसी की ओर से अनिल ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच तनु को दिया गया। मैच के अंपायर अरविंद मेहरा, कृष्णकांत भार्गव एवं स्कोरर सौरभ पाल रहे। कमेंटेटर अनिल भगत, महेश चौधरी रहे।

निमाड़ क्लब, दादाजी क्लब व बागली की टीम रही विजेता
 गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर चल रही सांसद कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को तीन टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिए। सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निमाड़ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में पहला मैच निमाड़ फुटबॉल क्लब और पंधाना के बीच खेला गया। जिसमें निमाड़ क्लब ने 9- 0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच सिंगाजी पॉवर प्लांट मूंदी और दादाजी फुटबॉल क्लब खंडवा के बीच हुआ। इसमें दादाजी फुटबॉल क्लब ने 3- 1 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच बागली और फ्रेंड्स क्लब खंडवा के बीच खेला गया। जिसमें बागली की टीम ने 4- 0 से जीत दर्ज की। आयोजक समिति के अनिल भगत, चंद्रेश पचौरी, बालकृष्ण करोड़ी, जितेंद सिसोदिया, संजय राणा, प्रदीप यादव, लोकेंद्र सिंह गौड, आशीष चटकेले, कृष्णा बंसल, राकेश पाठक, रेहान शेख, रामसिंह रावत शामिल रहे।